https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 9 मार्च 2020

छग मुख्यमंत्री ने किया माँ नर्मदा उद्गम मंदिर में पूजन कर सुख समृद्धि हेतु की प्रार्थना

अनूपपुर सहित क्षेत्र के समस्त निवासियों को होली की दी शुभकामनाएँ
अनूपपुर मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ भूपेश बघेल ने माँ नर्मदा उद्गम मंदिर अमरकंटक में सोमवार को माँ का दर्शन एवं पूजन कर सुख समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की। उन्होने ने नर्मदा उद्गम मंदिर परिसर में स्थित रूद्रमंदिर में सुख समृद्धि हेतु रुद्राभिषेक किया।
कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने छग मुख्यमंत्री को माँ नर्मदा उद्गम मंदिर ट्रस्ट द्वारा नर्मदा उद्गम जल, भोग महाप्रसाद तथा नारियल लड्डू भेंट किया। मुख्यमंत्री ने ट्रस्ट के इस प्रयास की सराहना की। मुख्यमंत्री बघेल ने अनूपपुर सहित प्रदेश के समस्त नागरिकों को होली की शुभकामनाएँ दी हैं।

इस दौरान विधायक पुष्पराजगढ़ फुदेलाल सिंह मार्को, डीआईजी शहडोल रेंज पीएस उईके, पुलिस अधीक्षक किरणलता केरकेट्टा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी एवं आमजन उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...