https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 27 मार्च 2020

मस्जिदें रही खली,मुस्लिमों ने घरो में अदा की शुक्रवार की नमाज

अनूपपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए मंदिरों में ताले लगे हुए हैं। वहीं शुक्रवार को मस्जिदें भी खाली रही। मुस्लिम समाज इस महामारी से बचाव के लिए अपने घरों में करने नमाज अदा करने की अपील करते की थी जिसके बाद लोगो ने अपने-अपने घरो में शुक्रवार की नमाज अदा की। जिला वक्फ बोर्ड अनूपपुर एवं सदर मो सलीम ने गुरूवार को मुस्लिम समाज  से अपील की थी की जुमा की नमाज सब अपने-अपने घरों पर अदा करें। कोरोना वायरस को देखते हुए जो कदम शासन-प्रशासन ने उठाए हैं उस पर हम सभी को साथ देने की बात कहीं थी। सदर मो सलीम ने अपने संदेश में कहा था कि लॉकडाउन उल्लंघन करने से लोग बचें,जरूरी काम होने पर ही घर से निकले। आज प्रशासन ने जो कदम उठाए हैं, वो हमारी बेहतरी के लिए हैं। इस वायरस से सबसे बेहतर लड़ाई का तरीका यह है कि हम सामाजिक दूरी बनाए रखें और अपने-अपने घरों में कैद रहें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...