https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 31 मार्च 2026

प्लेटफॉर्म बदलने पटरी पार कर रही महिला की मालगाड़ी की चपेट में आने मौत

प्रयागराज जाने टिकट लेकर 1 प्लेटफॉर्म दूसरे प्लेटफॉर्म में जा रहीं थी महिला, व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल 

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन में बीती रात प्लेटफॉर्म बदलने के दौरान पटरी पार कर रही महिला की मालगाड़ी की चपेट में आने के बाद उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। ज्ञात हो कि अनूपपुर रेलवे स्टेशन में में अमृत योजना के तहत निर्माण कार्य किया जा रहा हैं जिसमे 1 प्लेटफॉर्म दूसरे प्लेटफॉर्म में जाने के लिए पहलेसे बने ओवरब्रिज को खराब बता कर तोड़ दिया गया था जिसके बाद आज तक नहीं बन पाया हैं। जिससे लोग 1 प्लेटफॉर्म दूसरे प्लेटफॉर्म में जाने के लिए लाईन पार कर जोखिम उठाते हुए पार करते हैं। वहीं रेलवे ने एक ओवरब्रिज बनाया जो स्टेशन के अंतिम छोर में होने से बुजुर्गो और महिलाओं परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। पुलिस के अनुसार बुधवार को शव का पोस्टलमार्डम के बाद परिजनों को सौपा दिया जायेगा। 

जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात्रि 9 बजे के लगभग 47 वर्षीय हमीदा बेगम निवासी ग्राम पंचायत जामुडी, थाना अनूपपुर, प्रयागराज जाने के लिए टिकट लेकर प्लेटफॉर्म नंबर 1 से प्लेटफॉर्म नंबर 3/4 की ओर जा रही थीं। इसी दौरान पटरी पार करते समय वह अचानक मालगाड़ी की चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद रेलवे पुलिस ने जिला चिकित्सालय अनूपपुर पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

ओवरब्रिज की कमी बनी हादसे की वजह

स्थानीय लोगों का कहना है कि स्टेशन पर लंबे समय से पर्याप्त और सुरक्षित ओवरब्रिज सहित दक्षिण की तरफ टिकिट खिड़की की मांग की जा रही है। जिससे दक्षिण की तरफ से आने वाले यात्रियों को पहले उत्त र दिशा में बने 1 नं. प्लेटफॉर्म में टिकट घर से टिकिट लेकर प्लेटफॉर्म नंबर 3/4 आना होता हैं इस दौरान गाड़ी आने की जल्दाबाजी में लोग लाईन पार कर प्लेटफॉर्म जान जोखिम में डालते हुए पार करते हैं। पुराना पैदल पुल को तोड़ने के बाद नया पुल निर्माणाधीन है जिसका कार्य कछुए की गति चल रहा हैं। 

रेलवे प्रशासन पर उठे सवाल

इस घटना ने रेलवे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कई गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ओवरब्रिज का निर्माण पूरा हो जाता या अस्थायी सुरक्षित व्यवस्था की जाती, तो इस तरह की दुर्घटना टाली जा सकती थी। वहीं मौके पर तैनात आरपीएफ और जीआरपी की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। यात्रियों को पटरी पार करने से रोकने के लिए पर्याप्त सख्ती नहीं बरती जा रही, जिससे ऐसे हादसे बार-बार हो रहे हैं।

क्षेत्र में आक्रोश

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों ने मांग की है कि निर्माणाधीन ओवरब्रिज जल्द से जल्द बनाया जाए। निर्माण पूरा होने तक वैकल्पिक सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, सुरक्षा व्यवस्था को सख्त किया जाए। यह हादसा केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि व्यवस्थागत लापरवाही का परिणाम माना जा रहा है। रेलवे प्रशासन इस गंभीर घटना के बाद कितनी तेजी से सुधारात्मक कदम उठाता है समय ही बतायेगा।


गुरुवार, 19 मार्च 2026

ट्रैक्टर के पीछे तेज रफ्तार कार घुसी 2 की मौत, दो घायल


अनूपपुर। मध्य प्रदेश अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में सलीम ढाबा के पास के गुरूवार की रात्रि 8 बजे सामने से ट्रैक्टर ट्राली में 4 ड्रम डीजल भर कर जा रहा था तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार क्रमांक सीजी 07 एम 1454 ने टक्कर मार दी जिससे कार सवार महिला और चालक की मौके पर ही मुत्यु हो गई। कार में बैठे दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं ट्रैक्टर ट्राली सहित खेत में चला गया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों सहित डीजल को जप्त कर विवेचना में जुट गई है। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात्रि 8 बजे शहडोल से मनेंद्रगढ़ जा रही थी तेज रफ्तार कार ने सामने से जा रहें ट्रैक्टर के पीछे जा घुसी जिससे कार में सवार 4 लोगों में चालक 40 वर्षीय दुलारे शर्मा एवं गीता पनिका की मौके पर ही मुत्यु हो गई। वहीं दो घायलों में 64 वर्षीय हरिशंकर चतुर्वेदी एवं 33 वर्षीय मीना देवांगन सभी निवासी मनेंद्रगढ़ छत्तीसगढ़ बताये जा रहें हैं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला चिकित्सालय अनूपपुर के लिए रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक कार चालक स्टेरिंग मे ही फंसा हैं जिसे निकालने के लिए प्रयास जारी हैं। इस दौरान दोनो तरफ से कुछ देर के लिए जाम लग गया,पुलिस ने स्थिति को सम्हलते हुए वाहनों की आवाजाही शुरू कराई। 

फोटो प्रदीप मिश्रा


मंगलवार, 10 मार्च 2026

युद्ध का असर: वाणिज्यिक एलपीजी की आपूर्ति बंद, होटल-रेस्टोरेंट और छोटे व्यवसायों पर पडेगा असर


अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों में जारी रहेंगी वाणिज्यिक एलपीजी की आपूर्ति

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में ईरान-इजराइल युद्ध के बीच एलपीजी सप्लाई को लेकर मध्यप्रदेश में सतर्कता बढ़ गई है। वाणिज्यिक (कमर्शियल) गैस सिलेंडर की सप्लाई रोक दी गई है, अब अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों के अलावा किसी भी अन्य ग्राहक को वाणिज्यिक एलपीजी की आपूर्ति नहीं होने का आदेश मंगलवार को जिला आपूर्ति अधिकारी अनूपपुर ने जारी कर दिया हैं। इससे संस्थानों जिससे होटल-रेस्टोरेंट और छोटे व्यवसायों पर असर पड़ने की आशंका है। जिससे जिले में कमर्शियल सिलेंडर नहीं मिलने से 2000 से ज्यादा होटल-रेस्टोरेंट संकट में आ सकता हैं। हालांकि सरकार का कहना है कि घरेलू गैस और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य है और घबराने की जरूरत नहीं है।

जिला आपूर्ति अधिकारी अनीता सोर्ते ने बताया कि भारत सरकार (पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय) के आदेशानुसार मौजूदा भू-राजनीतिक स्थिति और इसके परिणामस्वरूप आयात में उत्पन्न व्यवधान को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों के अलावा किसी भी अन्य ग्राहक को वाणिज्यिक एलपीजी (थोक और पैक्ड) की आपूर्ति अगली सूचना तक जारी नही की जाएगी।  

घरेलू उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए एलपीजी वितरण में अतिरिक्त उपाय भी लागू किए गए हैं, जैसे कि पिछली डिलीवरी के 25 दिन बाद ही रिफिल बुकिंग स्वीकार करना। इस कदम का उद्देश्य घबराहट में बुकिंग को रोकना और उपभोक्ताओं के बीच समान वितरण सुनिश्चित करना है।

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम ₹60 बढ़ाए

सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपए महंगा कर दिया है। पहले यह 853 रुपए की थी। बढ़ी हुई कीमतें 7 मार्च से लागू हो गई हैं। वहीं 19 किग्रा वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 1 फरवरी को 115 रुपए बढ़ाए गए थे। यह अब 1883 रुपए का मिल रहा है।


भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...