https://halchalanuppur.blogspot.com

रविवार, 15 मार्च 2020

यातायात नियमों के उल्लंधन के खिलाफ कार्रवाई, 54 प्रकरण में वसूले 18 हजार समन शुल्क

नगर के विभिन्न प्वाईंट पर चला सघन वाहन जांच अभियान
अनूपपुर। जिले में यातायात नियमों के उल्लंधन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस द्वारा लगातार चलानी कार्रवाई कर समन शुल्क वसूली की जा रही है। यातायात प्रभारी श्वेता शर्मा के निर्देशन में 15 मार्च को यातायात पुलिस ने जिला मुख्यालय के विभिन्न प्वाई पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाते हुए 54 वाहन चालकों के खिलाफ समन शुल्क वसूलने की कार्रवाई की। अभियान साईं मंदिर तिपाननदी पुल, इंदिरा तिराहा, रेलवे अंडरब्रिज सहित अन्य स्थानों पर चलाया गया। सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाते हुए बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना नम्बर वाहन, बिना लायसेंस सहित अन्य वाहन सम्बंधित दस्तावेज की जांच करते ५४ वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की और 18 हजार रूपए का समन शुल्क वसूल किया। यातायात प्रभारी श्वेता शर्मा ने बताया कि इनमें बाइक, कार वाहनों के खिलाफ अधिकांश कार्रवाई की गई है। यह अभियान लगातार चलाया जाएगा। इसमें वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई के साथ नियमों के पालन करने अपील की जाएगी।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...