https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 26 मार्च 2020

इलेक्ट्रॉनिक दुकान से चोरो ने उड़ाये डेढ़ लाख कर समान

पुष्पराजगढ़। कोरोना के भय से जहा पेरा देश बंद है वहीं चोरो ने फायदा उठाते हुए ग्राम बसनिहा बसस्टैंड में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में 25-26 मार्च की बीती रात लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये की लागत की चोरी इलेक्ट्रॉनिक के समान अज्ञात चोरो ने चुरा लिया। इसकी रिर्पोट दुकान के मालिक ने थाना राजेन्द्रग्राम में अर्ज करा दी है, पुलिस विवेचना कर अज्ञात चोरो के विरूध मामला दर्ज कर लिया है।
दुकान के मालिक बिष्णु गुप्ता के अनुसार ग्राम बसनिहा बसस्टैंड (राजेन्द्रग्राम) में दुकान में बीतीरात अज्ञात चोरो ने नेकटर से सीट को काट कर चोरी कर कीमती समान चुरा ले गये। 26 मार्च की सुबह बिष्णु गुप्ता दुकान की ओर घूमने गये तो देखा कि पीछे स्टील की शीट कटी हुई है और दुकान में समान तीतर बितर पड़ा है तो सुचना राजेन्द्रग्राम पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची जांच की कार्यवाही कर अज्ञात चोरो के विरूध मामला दर्ज कर लिया। दुकान से 32,इंच 2नग टी व्ही,1नग 24 इंच टी व्ही रिसीवर 8 नग 2नग टेप 1 नग इम्प्ली चोरो ने चुराया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...