https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 31 जुलाई 2023

स्कूल न जाने पर पिता ने लगाई फटकार, नराज पुत्र ने लगाई फांसी

 

अनूपपुर। कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम जमुड़ी में 16 वर्षीय बालक ने पिता द्वारा स्कूल जाने की बात से नाराज होकर फांसी लगा ली। जानकारी पर मृतक के पिता ने कोतवाली थाना में सूचना दिए जाने पर पुलिस जांच की कार्यवाही कर रहीं है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना अनूपपुर के ग्राम जमुड़ी के घोघराटोला निवासी फूल सिंह गोड़ का 16 वर्षीय पुत्र महेंद्र सिंह ने सोमवार को पिता द्वारा स्कूल जाने को लेकर डांट से नाराज होकर घर के अंदर फांसी लगाकर झूल गया और मृत्यु हो गई। जिसकी जानकारी मोहल्ला वालों ने हंड्रेड डायल पुलिस एवं कोतवाली थाना अनूपपुर को सूचना दी गई, पुलिस घटनास्थल पर मृतक के शव का पंचनामा कर मां-पिता एवं अन्य गवाहों के बयान दर्ज कर मृतक के शव का जिला चिकित्सालय अनूपपुर में परीक्षण कराने बाद अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंपा कर जांच की अग्रिम कार्यवाही की गई। ज्ञात हो कि मृतक बालक महेंद्र सिंह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सकरा में कक्षा 9 वी का छात्र हैं जो स्कूल जाने में निरंतर लापरवाही बरत रहा था जिस पर नाराज पिता ने उसे स्कूल जाने की बात को लेकर डांटा जिसके नाराज होकर बालक ने आत्महत्या जैसे आत्मघाती फैसला लिया।

शनिवार, 29 जुलाई 2023

सादगी के साथ मनाया गया मातमी पर्व मोहर्रम, मांगी अमन और शांति की दुआएं

ताजिए का जुलूस निकाला और कर्बला में ठंडा किया

अनूपपुर। मुस्लिम समुदाय की मातमी पर्व मोहर्रम 29 जुलाई,शनिवार को जिलेभर में सादगी के साथ मनाया गया। जहां धर्म के मानने वाले लोगों ने आशुरा की नमाज अदा करते हुए अमन और शांति की दुआएं मांगी। जिलेभर में लोगों ने सैकड़ों की संख्या में मौजूदगी दर्ज कराते हुए ताजिए का जुलूस निकाला और कर्बला में ठंडा किया। अनूपपुर जिला मुख्यालय में 3 ताजिया बनाई गई थी। इसके अलावा जैतहरी, भालूमाड़ा, कोतमा, बिजुरी, राजेन्द्रग्राम सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी ताजिया का जुलूस निकाला गया जहां या अली या हुसैन के नारे लगाते हुए बाबाओं की सवारी भी निकली गई। इस दौरान सभी धर्म के लोग जुलूस में शामिल हुए। वहीं जुलूस में शामिल युवाओं ने विभिन्न प्रकार के हैरत अंगेज कलाओं का प्रदर्शन किया।

अनूपपुर में पुरानी सब्जी मंडी के पास से शुरू हुआ ताजिया का जुलूस स्टेशन चौक होते हुए बस स्टैंड पहुंचा, जहां बस स्टैंड ताजिया कमेटी की ओर से अलाव के कार्यक्रम का एहतराम किया गया। पारंपरिक हथियारों से लैस अकीदतमंदों ने विभिन्न प्रकार के खेलों का प्रदर्शन विभिन्न मार्गों पर किया। जिसमें लाठी, डंडा और तलवार के खेलों का प्रदर्शन शामिल रहा। मान्यता के अनुसार आशुरा के दिन इमाम हुसैन का कर्बला की लड़ाई में सिर कलम कर दिया था और उनकी याद में इस दिन जुलूस और ताजिया निकालने की रिवायत है। आशुरा के दिन रोजा-नमाज के साथ इस दिन ताजियों अखाडों को दफन या ठंडा कर मातम मनाते हैं। वहीं भालूमाड़ा में भी मातमी पर्व मोहर्रम का त्योहार अकीदत और अदब के साथ मनाते हुए अमन और शांति की दुआएं मांगी गई। माहे मोहर्रम की दसवीं तारीख जिसे मुस्लिम समाज योमे आशूरा के रूप में मनाता है, के दिन ही कर्बला के मैदान में पैगंबर मोहम्मद साहब के नवासे हजरत हुसैन और उनके 72 जांनिसार साथियों ने शहादत पेश कर दीन इस्लाम को बुलंदी बख्शी थी। शरीयत का तहफ्फ़ुज किया था। इससे पूर्व शुक्रवार की शाम मस्जिदों में ताजिया रखी गई। जहां लोगों ने इबादत की फातिया पढ़ा गया। वहीं लोगों ने लंगर बांटे। इस दौरान देर रात तक लोगों का आने का सिलसिला जारी रहा और हर कोई शांति भाईचारा की दुआएं मांगे।

50 फिक्स प्वाईंट और 30 पेट्रोलिंग वाहन के साथ 250 अमला तैनात

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन ने बताया कि जिलेभर में 27 ताजिए निकाले गए। सुरक्षा व्यवस्थाओं के लिए 50 फिक्स प्वाईंट बनायें गए हैं। इसके अलावा 30 पेट्रोलिंग वाहन के साथ 250 जवानों को भी तैनाती की गई हैं। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक के साथ जिले में 3 डीएसपी की तैनाती की गई हैं। जिसमे थाना क्षेत्रों के स्थानीय बलों के साथ अनूपपुर, कोतमा और राजेन्द्रग्राम में एसडीओपी को सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।

अनूपपुर जिला कांग्रेस की जम्‍बो कार्यकारिणी की घोषण, 177 को मिली जबाबदारी

रमेश सिंह की टीम में युवाओं को कर गुजरने का मिला मौका, 13 वर्षो बाद जिला कांग्रेस ने घोषित की कार्यकारिणी

अनूपपुर। बहुप्रतिक्षित अनूपपुर जिला कांग्रेस ने अपनी नई जम्‍बो कार्यकारणी की घोषणा की हैं। कांग्रेस जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ने अपनी टीम में मे 31 उपाध्याय, 26 महामंत्री, 32 सचिव, 36 सह सचिव, 29 विशेष आमंत्रित सदस्य, 22 आमंत्रित सदस्य, 01 कार्यालय मंत्री बनाया हैं। इस टीम में कांग्रेस की एकजुट दिखाई पड़ रही है, जिसमें युवाओं से लेकर उम्र दराज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को जगह दी गई हैं। ज्ञात हो कि जिला काग्रेस की कार्यकारणी 13 वर्षो बाद विधिवत घोषित हुई। इसके पहले 11 वर्षो तक जिला अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल ने की थी। उसके बाद बने जिला अध्यक्ष पुष्‍पराजगढ विधायक फुंदेलाल सिंह ने दो वर्षो तक लिंगाराम किया और जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी की घोषणा नहीं और पूरे जिले को अपने हाथी की कटपुतली बना कर चलाते रहें, जिसका नतीजा यह रहा कि जिले में कांग्रेस पूरी तरह से खत्‍म हो गई। जिसके बाद प्रदेश कांगेस अध्यक्ष कमलनाथ ने जिले की कमान रमेश सिंह को सौंपी।

उन्होंने ने बताया कि जिले में कार्य को सुचारू रुप से चलाने के लिए 31 जिला उपाध्यक्ष बनायें गयें हैं। जिसमे आनंदराम सिंह, अशोक त्रिपाठी, मुन्ना सिंह, रामखिलावन राठौर, राम अग्रवाल, शिवकुमार गुप्ता, वासुदेव चटर्जी, महेन्द्र त्रिपाठी, अमरा नायक, संतोष पाण्डेय, मंजू मिश्रा, राकेश गुप्ता,निरंजन यादव, अजय यादव, अनिल श्रीवास्तव, बलीराम केपट, अशोक पाण्डे, अमित सिंह, नर्बदा सिंह, मो.जावेद, जीवेन्द्र सिंह, धीरन्द्र सिंह,  गणेश केवट,  सुदेश शुक्ला, जमुना मिश्रा, राजेश द्विवेदी, राजेश पाण्डेय, दीपा सिंह, भुवनेश्वरी सिंह एवं मनोज बिलैया शामिल हैं।

26 महामंत्रियों में बुद्धसेन सिंह,संजू मिश्रा, संजय कोल, उत्तम पटेल, प्रवीण सिंह, सिद्धार्थ सिंह राजा, पुरुषोत्तम चौधरी, सरिता सोनी,  बद्री ताम्रकार, जगदीश पटेल,  अतुल मोदी,  बिलाल अहमद,  तौहीद खान बाबा,  सुनील कुमार पटेल, बिजेन्द्रकांत तिवारी,  सोमनाथ केवट, मुकेश शुक्ला, नरेश पाण्डेय, ओमप्रकाश सिंह, शिवकुमार चंद्रवंशी, कोदू लाल राठौर, धरम सिंह, मोती नायक,  देवेन्द्र कुमार जैन, उमेश रॉय के साथ दीपक पाण्डेय को अनुशासन समिति, मिडिया समन्ययक प्रशासनिक बैठकों एवं कार्य योजना की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।

नवीन जिला कार्यकारिणी में 32 सचिव बनायें गये हैं जिसमे तीरथ पटेल, रामप्रसाद चौधरी, खिलेन्द्र सिंह,  निलेश पाण्डेय, रमेश मिश्रा,  मो. यूसुफ, उमाकात उईके,  सूर्या लोधी, श्याम सिंह, उदयमान पटेल,  सीताराम जोगी,  नरेश कुशवाहा,  विपिन यादव, रामधार बैगा, दीपक शुक्ला विष्णु राठौर,  राजेश पाण्डेय,  महेन्द्र सिंह,  शबनम बानों,  संजीव द्विवेदी,  जितेन्द्र शर्मा,  चन्द्रभान मिश्रा,  धीरेन्द्र नाहर, अंकेश्वरी सिंह, नरेन्द्र नायका, राजाराम जायसवाल,  शिवपाल सिंह,  शिवकुमार राठौर,  रेखा राठौर,  दुर्गेश अग्रवाल,  शक्ति शरण पाण्डेय, जयप्रकाश शर्मा को जिम्मेदारी दी गई हैं।

36 सह सचिव में भरत सिंह श्याम,  मो. इलियास मंसूरी,  रामलखन राठौर, सूर्यकांत पटेल, सुनील कुमार पटेल, के.पी. सिंह,  बिसाहूलाल साहू,  देवेन्द्र सिंह,  संजय पटेल, कमलेश सिंह, सावित्री त्रिपाठी, विद्याधर मिश्रा, अब्दुल राशीद,  रवि ओरकरे,  जय गुप्ता, भारत चौधरी,  निलेश सिंह,  जग्गू सिंह,  विनोद सोनी, रजनी राठौर, सुमन राय, मुकेश शर्मा,  लखन राहीर,  वंशधारी सिंह,  धन सिंह,  स्वर्णिमा सिंह, मो. इकबाल एडवोकेट,  ज्ञान सिंह,  मो. इलियास,  महेश राठौर, ममता,  रमेश सिंह ध्रुवे, श्रीकांत चौकसे,  हरिकेश पाल शामिल हैं।

आमंत्रित सदस्यों में फुंदे लाल सिंह मार्को विधायक पुष्पराजगढ, विधायक कोतमा सुनील सराफ, पूर्व विधायक मनोज अग्रवाल,शंकर प्रसाद शर्मा, प्रेमकुमार त्रिपाठी,  मनोज सर्राफ,  भूपेन्द्र सिंह, प्रीति सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष, अजय प्रताप सिंह,  सत्यदेव सिंह,  डॉ. गणेश चटर्जी, जगदीश प्रसाद गुप्ता,  मो. अनीश,  कौसर अली, किश्वर अहमद,  गंगा सिंह, विश्वनाथ सिंह,  लक्ष्मीचंद जैन, धनन्जय तिवारी,  धीरेन्द्र सिंह भदौरिया,  रोहणी प्रसाद दुबे,  लाल गयाप्रताप सिंह,  विरशूलाल सोनवानी श्रीधर शर्मा,  जयप्रकाश अग्रवाल, प्रमोद शर्मा,  भगवती शुक्ला, नरेन्द्र सिंह बग्गा को रखा  गया हैं।

आमंत्रित सदस्यों में चन्द्रभूषण त्रिपाठी,  मो. मुस्ताकिन  रामजी राठौर, लल्लू प्रसाद नापित,  महेश नायक,  करतार सिंह, डॉ. अब्दुल रहीम, जयपाल साहू, अशोक कुमार मरावी,  संतोष कुमार पाण्डेय, दिलीप रजक,  नवीन कुमार पाण्डेय, आर.एस. शर्मा, चरन नायक,  रामकुमार सिंह, रजन सिंह राठौर, राजीव सिंह, प्रकोष्ठ अध्यक्ष चन्द्रकांत पटेल, ममता सिंह, जौहर अली,  भूरा यादव होगें। वहीं कार्यालय मंत्री सतेंद्र स्वरूप दुबे को बनाया गया हैं।

किसानों की खुशहाली के लिए कांग्रेस सरकार प्रदेश में लागू करेगी कृषक न्याय योजना - जिलाध्यक्ष रमेश सिंह


अनूपपुर। प्रदेश में सभी दल चुनावी मोड पर हैं जनता को लुभाने के लिए अभी से नित नई घोषणा कर चुनाव के पूर्व अपनी पैठ बनाने का प्रयास किया जा रहा हैं। जिसे लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय में 29 जुलाई को अनूपपुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ने पत्र वार्ता कर चुनाव में पार्टी किसानों के लिए क्‍या करेंगी इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ किसानों के लिए पांच सौगात देने की बात कहीं हैं। जिसमें किसानों का कर्ज माफी, किसानों पर लगाए गए अन्यायपूर्ण मुकदमे वापस लेने, किसानों को सिंचाई के लिए 5 हॉर्स पावर तक के स्थायी एवं अस्थायी पंप पर निःशुल्क बिजली, किसानों के कृषि उपयोग के पुरानी बिजली बिल की बकाया राशि माफ करनें एवं किसानों को 12 घंटे पर्याप्त एवं निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने की बात कहीं। इस दौरान बासुदेव चटर्जी, दीपक पांडेय, राजेश द्विवेदी, संजू द्विवेदी, अजय यादव, मयंक त्रिपाठी सहित अन्‍य उपस्थित रहें।

जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस सरकार आने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने किसानों को पांच सौगात दिये जाने की घोषणा की हैं। जिसका जिला कांग्रेस आभार व्यक्त करती है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रदेश के किसानों के कल्याण के लिए कांग्रेस पार्टी कृषक न्याय योजना लेकर आएगी योजना के तहत किसानों को सिंचाई के लिए पांच हॉर्स पावर तक के स्थायी एवं अस्थायी पंप पर निःशुल्क बिजली प्रदान की जाएगी। किसान कर्ज के बोझ से मुक्त हो और सम्मान के साथ सिर पर पगड़ी धारण कर सके, इसके लिए किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। शिवराज सरकार में अत्याचार का विरोध करने पर किसानों के ऊपर अन्याय पूर्ण मुकदमे डाले गए हैं। दमनकारी कृषि कानूनों का विरोध करने, कथित विद्युत चोरी, उपज के विक्रय एवं खाद की कमी के कारण किसान आंदोलन में जिन किसानों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज हुए हैं, उनकी समीक्षा कर यह मुकदमे वापस लिए जाएंगे। किसानों के कृषि उपयोग के पुराने बिजली बिल की बकाया राशि माफ की जायेगी। किसानों को 12 घंटे पर्याप्त और निर्वाध बिजली उपलब्ध करायेंगे।

उन्होंने कहा कि कृषि की बढ़ती लागत और डीजल के आसमान छूते दामों को देखते हुए किसानों को राहत देने के लिए कांग्रेस कृषक न्याय योजना को प्रदेश में लागू करने के लिये वचनबद्ध है। योजना के पहले चरण में कर्ज माफी की गारंटी दी है, दूसरे चरण में किसानों के खेतों की सिंचाई के लिए पांच हॉर्स पावर तक के पंपो के लिये निशुल्क बिजली उपलब्ध करायेंगे हम किसानों के दर्द को समझते हैं, बिजली की कमी, खराब ट्रांसफार्मर्स को बदलने, बिजली चोरी के झूठे आरोप और दमन के खिलाफ आवाज उठाने वाले किसानों के विरुद्ध दर्ज आपराधिक मामलों को भी वापस लेंगे। मध्य प्रदेश का किसान और आमजन महंगे बिजली बिल की वसूली और भारी बिजली कटौती से त्रस्त है। 10-10 घंटे अघोषित बिजली कटौती हो रही है। प्रदेश को अंधकार युग में धकेल दिया गया हैं।

उन्होंने अरोप लगाया कि शिवराज सिंह चौहान ने रीवा के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के सामने झूठी घोषणा कर दी कि मध्य प्रदेश में किसानों की आमदनी दुगनी से अधिक हो गई है, जबकि सच्चाई यह है कि प्रदेश में किसानों की आमदनी पहले से और कम हो गई है। यह हम नहीं कहते यह मोदी सरकार की संसदीय समिति ने दिसंबर 2022 में बताया हैं कि मध्य प्रदेश देश के उन 4 राज्यों में शामिल है जिसके किसानों की आमदनी बहुत अधिक घटी है। किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य सुनिश्चित किया जाएगा। प्रदेश में पनप रहे नकली बीज बनाने वाले माफिया पर नकेल कसी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों की रक्षा के लिए फसल बीमा की व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी।

प्रदेश में भाजपा राज में 20489 किसानों ने आत्महत्या की है। एक तरफ शिवराज सरकार किसान सम्मान निधि की बात करती है तो दूसरी तरफ प्रदेश के लाखों किसानों को जानबूझकर अपात्र घोषित कर, उन्हें रिकवरी के नोटिस दिए गए हैं। हम किसानों को सही समय पर और सही मूल्य पर खाद और बीज उपलब्ध कराएंगे। किसान को मुसीबत से खुशहाली की तरफ ले जायेंगे और प्रदेश के किसान की आमदनी देश के समृद्ध राज्यों के किसानों से मुकाबला करेगी। 

शुक्रवार, 28 जुलाई 2023

सोन मौहरी खूनी संघर्ष: ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौप कड़ी कार्यवाही की मांग

 आरोप: कोतवाली पुलिस सांठगांठ कर आरोपियों से कराया काउंटर मुकदमा

अनूपपुर। कोतवाली थाना के ग्राम सोन मौहरी में 21 जुलाई को जमीन विवाद पर दो गुटों में हुए खूनी संघर्ष के बाद ग्रामीणों ने 28 जुलाई को सरपंच सहित दर्जनों ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक के नाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन को ज्ञापन सौंप आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की मांग की।

ग्राम पंचायत मौहरी की सरपंच बुद्धन बाई के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने शिकायत में बताया कि मूलचंद विश्वकर्मा, संतु बाई विश्वकर्मा, संतोषी विश्वकर्मा, शिवम विश्वकर्मा द्वारा एकजुट होकर प्राणघातक हमला तलवार से करते हुए मारपीट कर लहूलुहान कर दिया गया। जिसमें अनुसुइया गोड, गोपाल सिंह, रमेश सिंह, शंकर सिंह, हसन सिंह एवं रविंद्र राठौर घायल हो गए, जिसमे 2 लोगों को जिला चिकित्सालय अनूपपुर से मेडिकल कॉलेज शहडोल भेजा गया है। वहीं चोट ज्यादा होने के कारण एक निजी चिकित्सालय में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा हैं तथा कुछ लोग जिला चिकित्सालय में भर्ती हैं। दूसरी ओर कोतवाली पुलिस अनूपपुर से मिलीभगत कर काउंटर केस दर्ज कराया गया हैं इससे आरोपियों को संरक्षण मिल रहा हैं, आरोपित खुलेआम घूम रहें हैं। कोतवाली में आरोपितों के विरुद्ध पूर्व में भी अनेक मामले दर्ज हैं। शिकायत में बताया कि मूलचंद विश्वकर्मा जिस पर कई अपराधिक मामले दर्ज हैं जिससे आदिवासी समाज भयभीत है तथा उन्हें अपनी जान माल का खतरा बना हुआ है। आरोपितों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग करते हुए पीड़ित पक्ष के ऊपर दर्ज झूठी एफआईआर रद्द किए जाने की मांग की है।

मध्य प्रदेश विद्युत संघर्ष समिति ने 13 सूत्रीय मांगो का सौंपा ज्ञापन

कहां मुख्यमंत्री बिजली महापंचायत बुलाकर समस्याओं का करें समाधान

अनूपपुर। म.प्र. विद्युत संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले 13 सूत्रीय का ज्ञापन 28 जुलाई को अनूपपुर जिला मुख्यालय में क्षेत्रीय कार्यकारिणी पदाधिकारी चचाई क्षेत्र सुरेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में समस्त विद्युत कर्मियों नियमित, संविदा एवं आउटसोर्स कर्मियों ने अपनी पीड़ा से मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए भू अभिलेख अधीक्षक अनूपपुर प्रदीप मोगरे को ज्ञापन सौंपा। वहीं म.प्र. विद्युत संयुक्त संघर्ष समिति ने प्रदेश के समस्त जिलों में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। वहीं कहां कि म.प्र. विद्युत संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में आज ध्यानाकर्षण कराया जा रहा है, तथा मुख्यमंत्री से मांग की जा रही हैं कि विद्युत विभाग के समस्त नियमित, संविदा एवं आउटसोर्स कर्मियों की मांगों/ समस्याओं का बिजली महापंचायत बुलाकर समाधान किया जाये। वहीं आगे की रूपरेखा में 07 अगस्त इंदौर 08 अगस्त जबलपुर तथा 12 अगस्त को भोपाल में आमसभा रखी गई हैं।

सौंपे गये ज्ञापन संगठनों के पदाधिकारियों ने बताया की मध्य प्रदेश विद्युत संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा सभी कैडर की मांग को रखकर संयुक्त संघर्ष का निर्णय लिया है। जिसमें आउटसोर्स कर्मचारियों की न्यूनतम वेतन 15000 तय करने, बीमा, जॉब सिक्योरिटी की मांग रखी गई है। संविदा अधिकारियों कर्मचारियों की 4 जुलाई की घोषणा अनुसार आदेश प्रसारित करने, इंटर कंपनी ट्रांसफर, 2013 के संविदा को नियमित करने, नियमित अधिकारियों कर्मचारियों की विभिन्न मांगे ओ3 स्टार समाप्त कर ओ3 लागू करने, कर्मचारियों की 6510-7440 वेतन विसंगति, कनिष्ठ अभियंता की वेतन विसंगति 3200 से 4100 ग्रेड पे फ्रिज बेनेफिट्स, हायर क्वालिफिकेशन, ट्रांसमिशन क्लास 4 क्लास 3 मामला, टी.बी.सी.बी. रोकने, निजीकरण न करने, फीडर कैडर क्लॉज समाप्त करने, पेंशन, अनुकम्पा नियुक्ति दिए जाने समेत 13 सूत्रीय मांग रखी गई हैं।

आवास की पहली किस्त मिलने के बाद हितग्राही हुआ अपात्र, 4 बार कर चुका सीएम हेल्पलाइन में शिकायत

अनूपपुर। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहें है। जिला मुख्यालय अनूपपुर निवासी रामानंद को प्रधानमंत्री आवास की पहली किस्त 15 हजार रुपए मिले। उसके बाद अपात्र कर दिया गया है। इसके चलते हितग्राही कर्ज के बोझ के तले दबा जा रहा है। परिवार के गुजर बसर में समस्या आ रहीं है। पीड़ित द्वारा सीएम हेल्प लाइन में चार बार शिकायत की गई कि दूसरी किस्त मिल सके, जिससे आवास का रुका कार्य पुन: शुरू हो सके, लेकिन सीएम हेल्पलाइन भी हेल्पलेस ही साबित हो रही है। हितग्राही 6 साल से कार्यालय के चक्कर ही लगा रहा हैं। सुनवाई कहीं नहीं।

यह है मामला

नगर पालिका अनूपपुर के वार्ड क्रमांक 14 निवासी रामानंद तिवारी पुत्र स्वर्गीय भरत लाल तिवारी को वर्ष 2016-17 में पीएम आवास योजना का लाभ मिला था। पहली किस्त आने के बाद हितग्राही के द्वारा मकान की सामग्री खरीदकर नींव का काम शुरू करा दिया गया। इसके पहले ही काम पूरा होता कि हितग्राही को योजना से ही अपात्र कर दिया गया। अब ऐसे में हितग्राही और उसका परिवार कर्ज के बोझ तले दब गया है, लगातार हितग्राही के द्वारा इस मामले में नगर पालिका से लेकर कलेक्टर और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक मामले की शिकायत की गई है। इस मामले में कोई उचित कार्रवाई होती नहीं दिख रही है।

नहीं बता रहे अपात्र होने की वजह

बीते 6 सालों से हितग्राही योजना का लाभ पाने के लिए कार्यालय के चक्कर लगा रहा हैं। ना तो उसे योजना का लाभ दिया जा रहा है, और न ही अपात्र होने का कारण बताया जा रहा है। ऐसे में कार्यालय के चक्कर से परेशान हितग्राही के द्वारा मुख्यमंत्री सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की गई। यहां पर भी विभाग के द्वारा हितग्राही को बिना संतुष्ट किए सीएम हेल्पलाइन बंद करा दी जा रही है। यह घटना एक दो बार नहीं बल्कि 4 बार हो चुकी है। अभी तक विभाग पीड़ित को यह बताने को तैयार नहीं है कि उसे पीएम आवास योजना से क्यों वंचित किया जा रहा है। पान का ठेला लगाने वाले रामानंद तिवारी का कहना है कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वह कर्ज कैसे चुकाएंगे।

दबाव डालकर बंद कराते हैं, सीएम हेल्पलाइन

रामानंद तिवारी ने बताया कि पीएम आवास के चक्कर में कर्ज़ का बोझ उनके सर पर बढ़ता जा रहा हैं एक पानठेला से कर्ज कैसे चुकाउगा। विभाग मदद करने की जगह दबाव डालकर सीएम हेल्प लाइन बंद कराकर उससे मुंह फेर रहा है।

मुख्‍य नपाधिकारी अनूपपुर अंनत धुर्वे ने बताया कि मुझे जानकारी मिली हैं कार्यालय का बाबू अवकाश में हैं आने के बाद पता करता हूं।

बुधवार, 26 जुलाई 2023

डीपीएम सुनील नेमा मूल पद ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक कुंडम के लिये कार्यमुक्त

अनूपपुर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अशोक अवधिया ने जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुनील नेमा को 26 जुलाई को उनके मूल पद ब्लॉ क कार्यक्रम प्रबंधक कुंडम जिला जबलपुर के पद के लिए कार्यमुक्त करते हुये मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जबलपुर के समक्ष अपनी उपस्थिति दर्ज करने हेतु आदेशित किया है। 

जानकारी के अनुसार संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन म.प्र. द्वारा अपने पत्र 25 जुलाई के माध्यरम से आदेश जारी किया गया कि म.प्र. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा 13 नवम्बपर 2021 के द्वारा सुनील नेमा को प्रभारी जिला कार्यक्रम प्रबंधक अनूपपुर के पद पर कार्य करने की अनुमति प्रदान की गई थी। 30 जून को उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा याचिका सुनील नेमा बनाम म.प्र. राज्य में पारित अंतिम निर्णय के अनुपालन में सुनील नेमा को संविदा प्रभारी जिला कार्यक्रम प्रबंधक अनूपपुर के प्रभार से मुक्त करते हुये उनके मूल पद ब्लॉलक कार्यक्रम प्रबंधक कुंडम जिला जबलपुर में तत्काल उपस्थित होकर कार्य करने हेतु आदेशित किया गया था। जिस पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार अवधिया ने उक्त आदेश के परिपालन में सुनील नेमा को कार्यमुक्त कर दिया है।

तलाब के पानी को लेकर दो पक्षो के बीच मार पीट, दो घायल



अनूपपुर। जिले में लगातार बढ़ते अपराधिक घटनाओं के मामले सामने आ रहे है
, जिसका प्रमुख कारण अवैध गतिविधियों का खुलेआम छूट होना है। लगातार घटनाओं से जहां पुलिस प्रशासन पर कई सवालिया निशान खड़े हो चुके है। वहीं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी की निष्क्रियता के कारण आये दिन कोई ना कोई बड़ी घटनायें सामने आ ही जाती है। बुधवार को दो बड़ी घटना से पूरे जिले में लोग पुलिस पर सवाल खडे कर रहें हैं। मामला कोतमा थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ी का है। जहां तालाब से पानी निकालने के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुया विवाद में चले लाठी डंडे से 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हे उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोतमा में भर्ती कराया गया है।

कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गढ़ी में तालाब से पानी निकालने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है, जिसमें एक पक्ष ने लाठी डंडे से मार दूसरे पक्ष को लहूलुहान कर दिया। जिसके बाद घायलों को उपचार हेतु समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार हेतु भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार ग्राम गढ़ी में 26 जुलाई बुधवार की सुबह तालाब से पानी निकालने को लेकर शिव प्रसाद साहू,बब्बू साहू, राममिलन साहू ने गांव के ही नरेंद्र साहू, सोनू साहू को पानी निकालने से मना किया गया। लेकिन जब पानी लेने के लिए नरेंद्र साहू एवं सोनू साहू तालाब गए तो तीनों लोगों ने मिलकर उन पर लाठी डंडो से मारपीट करना शुरू कर दिया गया। जिससे नरेंद्र साहू एवं सोनू साहू को गंभीर चोट आई है।

वही कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोनमौहरी का है, जहां जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में एक बार फिर से खूनी संघर्ष हुआ। इस खूनी संघर्ष में 6 से 7 लोग घायल हो गए, वही दो लोग को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज शहडोल के लिये रेफर कर दिया गया हैं। इससे पहले भी भालूमाडा थाना अंतर्गत जमीनी विवाद में ही 2 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

प्रो. मनीषा शर्मा अखिल भारतीय साहित्य अकादमी, मप्र पुरस्कार से सम्मानित

 


अनूपपुर। साहित्य अकादमीमध्यप्रदेश संस्कृति परिषद, मध्यप्रदेश शासन द्वारा श्रेष्ठ कृतियों पर वर्ष 2019 के अखिल भारतीय पुरुस्कार में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय,अमरकंटक के मीडिया विभाग की संकायाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष प्रो.मनीषा शर्मा को उनके उपन्यास 'ये इश्क़' के लिए अखिल भारतीय 'राजा वीरसिंह देव' पुरस्कार से मंगलवार की शाम रविंद्र भवन भोपाल में सम्मानित किया गया। अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री ऊषा ठाकुर, प्रसिद्ध अभिनेता आशुतोष राणा एवं निदेशक साहित्य अकादमी डॉ विकास दवे के हाथों उन्हें सम्मानित किया गया।

प्रो. मनीषा शर्मा द्वारा लिखित बारह पुस्तकों में से मीडिया पर आठ पुस्तकें और चार पुस्तके अन्य विधाओं पर लिखी गई है। पुरुस्कृत उपन्यास 'ये इश्क'  युवा वर्ग पर केंद्रित हैं। इसी के साथ उनके पैसठ से अधिक शोध पत्र  प्रकाशित हो चुके है। विभिन्न समाचार पत्रों में समसामयिक विषयों पर आलेख के साथ ही कहानिया,कविताएं, प्रकाशित होती रहती है। इसके पूर्व भी प्रो.मनीषा शिक्षण एवं साहित्य लेखन हेतु विभिन्न पुरुस्कारों अटल गौरव सम्मान, साहित्य समीक्षा सम्मान,शब्द निष्ठा पुरुस्कार,अचला सम्मान आदि से सम्मानित की जा चुकी है। सम्मान में प्रो मनीषा को एक लाख रूपये की राशि के साथ, प्रशस्ति पत्र,शाल एवं स्मृति चिन्ह द्वारा सम्मानित किया गया।

जमीन विवाद फिर बना खूनी संघर्ष का कारण, सोनमौहरी में दो पक्षों में 7 घायल, मामला दर्ज

अनूपपुर। जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत सोनमौहरी में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष में 7 लोग घायल हो गए। वहीं दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इससे पहले भी भालूमाडा थाना अंतर्गत जमीनी विवाद में ही 2 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

पुलिस की माने तो मूलचंद विश्वकर्मा के खेत में ट्रैक्टर ले जाने को लेकर अनसूईया गोंड व परिवारजनों के साथ विवाद चल रहा था। अनसूईया के पति सुरेश गोंड पहले उस जमीन पर खेती का काम करता था। इसके बाद सीमांकन कराने के बाद मूलचंद विश्वकर्मा उस जमीन पर खेती करने लगा। इसी को लेकर सुरेश और मूलचंद में विवाद होता रहा हैं। 25 जुलाई की रात मूलचंद एवं सुरेश की पत्नी अनसूईया के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बड़ा कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट के साथ एक-दूसरे पर बंका हमला किया। इस हमले में संतोषी विश्वकर्मा पति मूलचंद विश्वकर्मा, मूलचंद विश्वकर्मा एवं उसका बेटा शिवम विश्वकर्मा एवं मूलचंद्र की चाची संतू बाई घायल हो गई। जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।


दूसरे पक्ष से गोपाल सिंह पुत्र राम सिंह गोंड, रमेश सिंह पुत्र मोतीलाल सिंह, शंकर पुत्र डोमन सिंह, रविंद्र राठौर और हसन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। गोपाल सिंह के पेट एवं रमेश सिंह की पीठ में गंभीर चोट होने के कारण उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

घायल रविंद्र राठौर ने बताया कि मैं अपने घर के पास खड़ा था। तभी उधर से लड़ाई झगड़े के बाद मूलचंद का बेटा अपनी मां एवं चाची को लेकर जिला चिकित्सालय ले जा रहा था। मेरे घर के पास बाइक तेज होने के कारण तीनों गिर गए। मूलचंद को लगा कि मैं उनके साथ मारपीट कर रहा हूं और मूलचंद ने तलवार से मेरे पर हमला कर दिया।

अनसूईया सिंह गोंड ने बताया कि मूलचंद से जमीन विवाद था। मूलचंद 25 जुलाई की रात मेरे ऊपर ट्रैक्टर चलाने का प्रयास किया। राड से भी मेरे पर हमला किया। इसके बाद मैंने फोन कर अपने घर के लोगों को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने मुझे बचाया। तभी मूलचंद ने धारदार हथियार से मेरे घर वालों पर हमला कर दिया।

 

शनिवार, 22 जुलाई 2023

युकां की आदिवासी सम्मान यात्रा में युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने आदिवासियों के लिए भाजपा गैर संवेदनशील बताया

अनूपपुर। युवक कांग्रेस की आदिवासी सम्मान यात्रा शनिवार को अनूपपुर पहुंचने पर कांग्रेस के सभी संगठनों ने नगर प्रवेश के साथ ही बाईक रैली निकाल जमकर स्‍वागत किया। जहां युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने बड़ा प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए पटवारी भर्ती को लेकर जमकर निशाना साधा।

भूरिया ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यह कैसे हो सकता है कि पटवारी भर्ती में मध्य प्रदेश में टॉप 10 में आने वाले 7 एक ही कॉलेज के हैं। उनको प्रदेश की राजधानी व जिलों के बारे में भी नहीं पता है। इससे पहले भी कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का नाम आया था। शिक्षक भर्ती में परिवहन मंत्री गोविंद सिंह का नाम आया था, लेकिन किसी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए आदिवासियों के लिए भाजपा को गैर संवेदनशील बताया। उन्होंने पेशाब कांड व अन्य घटनाओं के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार बताया। मणिपुर में महिलाओं के साथ अमानवीय घटना का भी जिक्र किया।

युवक कांग्रेस की आदिवासी सम्मान यात्रा 19 जुलाई को सीधी जिले से शुरू हुई थी। यह प्रदेश की 36 आदिवासी आरक्षित विधानसभा सीट व 18 जिलों के 36 आरक्षित विधानसभा सीट से होकर गुजरेगी। 7 अगस्त को झाबुआ में यात्रा का समापन होगा। यात्रा में आदिवासी मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष राजू नेताम, महिला आदिवासी मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष,अनूपपुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष रमेश सिंह, कार्यवाहक अध्यक्ष मयंक त्रिपाठी, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष गुड्डू चौहान, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रफी अहमद सहित सैकड़ों आदिवासी समाज के कांग्रेस कार्यकर्ता एवं अन्‍य कांग्रेस जन शामिल रहें।


बिना हेलमेट की निकली बाईक रैली


आदिवासी स्वाभिमान यात्रा के दौरान अनूपपुर में निकाली गई बाइक रैली में यातायात नियम का जमकर मजाक उडाया गया। रैली में बाइक चलाते हुए विक्रांत भूरिया सहित कोई नेता हेलमेट नहीं लगाया था।

बरसात आते ही वायरल कंजक्टिवाइटिस के मरीजों में बढ़ोत्तरी, चिकित्सकों ने दी सतर्क की सलाह

 

अनूपपुर। आखें बहुत ही नाजुक और संवेदनशील होती हैं, इनके साथ थोड़ी सी भी परेशानी हो तो तुरंत लक्षण दिखाई देने लगते हैं, मौसम में परिवर्तन के वजह से आंखे आना या लाल होना आंखों से जुड़ी ऐसी ही समस्या हैं, जिसे चिकित्सीय भाषा में कंजक्टिवाइटिस कहते हैं, यह एक्यूट या क्रॉनिक दोनों ही रूपों में हो सकती हैं और इसे ठीक होने में दो सप्ताह तक समय भी लग सकता हैं। कंजक्टिवाइटिस की समस्या आंखों में बैक्टीरिया या वायरस के संक्रमण या एलर्जिक रिएक्शन के कारण होती है, इसका संक्रमण एक या दोनों आंखों में होता हैं। वातावरण में नमी होने के कारण हाल के दिनों में कंजक्टिवाइटिस के मरीजों की संख्या बढ़ी हैं। पहले जहां औसतन 1 से 2 मरीज जिला चिकित्सालय अनूपपुर के नेत्र विभाग में प्रति दिन आते थे, वहीं वर्तमान में यह संख्या बढ़कर 20-25  के करीब पहुंच गई हैं।


एंटी वायरल ड्रग से ठीक हो जाती है कंजक्टिवाइटिस- डॉ जनक सारीवान


जिला चिकित्सालय अनूपपुर के नेत्र विभाग के चिकित्सक डॉ. जनक सारीवान ने बताया कि ओपीडी में हर रोज 20 से 25 मरीज कंजक्टिवाइटिस के वजह से इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, इसमें दोनों आंखों का लाल होना, पानी और कीचड़ आना सामान्य तौर पर मरीजों में देखा जा रहा हैं। घर में किसी एक व्यक्ति को हो गया है तो सभी को कंजक्टिवाइटिस होगी। ऐसे मरीजों को एंटीवायरल ड्रग दिया जा रहा है, जिससे 3 से 6 दिनों में मरीज स्वस्थ्य हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि अगस्त के पहले सप्ताह तक कंजक्टिवाइटिस के मरीजों की संख्या बढ़ेगी। पीड़ित व्यक्तियों में ज्यादातर बच्चे होते हैं। यह बीमारी संक्रमित हाथों या वस्तुओं के उपयोग और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलती है। संक्रमित व्यक्ति से दूरी, संक्रमित हाथों से बार बार चेहरे या आंखों को छूने से परहेज, संक्रमित वस्तुओं को छूने के बाद हाथों को धोना या सैनिटाइज करना और संक्रमित व्यक्ति को काला चस्मा पहन कर रहना इत्यादि से इस संक्रमण को रोका जा सकता है। कंजेक्टिवाइटिस होने पर बच्चों को स्कूल नहीं भेजने की सलाह चिकित्सक ने दी हैं। कहा कि घर में किसी एक व्यक्ति को आंख आता है तो सभी को होने की खतरा रहता है, साथ ही बार-बार आंख को छुने से बचने की सलाह डॉ. जनक सारीवान ने दी हैं।


आयुर्वेदिक में कंजक्टिवाइटिस आने पर दी जाती हैं कई दवाः डॉ.बृजनंदन शुक्ला

आयुर्वेदिक के डॉ. बृजनंदन शुक्ला ने बताया कि बरसात के वक्त कंजक्टिवाइटिस के मामले सामने आते हैं। इस चिकित्सा पद्धति में पांच दवाई हैं। इनमें आमलकी रसायन, सप्तामृत लौह, महात्रिफला घृत, दृष्टि आई ड्राप, शहद व एलोवेरा जिसमें खाया, लगाया व आखों में डाला जा सकता हैं। उन्‍होंने बताया कि आई ड्राप को आखें की सुरक्षा के लिए भी उपयोग किया जा सकता हैं। इनके सेवन करने से तीन से छ: दिन में ठीक हो जाती हैं। उपयोग विधी में आमलकी रसायन 200 ग्राम, संतामृत लौह 20 ग्राम 1 -1 चम्मच भोजन से पहले कुनकुने पानी से लेना चाहियें, महात्रिफला घृत 1 चम्मच भोजन के बाद दूध से सेवन करने पर आराम मिलता हैं। गुलाब जल भी उपयोग किया जा सकता हैं। ऐसा करने से आंख और सुंदर होगी।

इसके लक्षण में एक या दोनों आंखों में जलन या खुजली होना, आसामान्य रूप से अधिक आंसू निकलना, आंखों से पानी जैसा या गाढ़ा डिस्चार्ज निकलना, आंखों में चुभन महसूस होना,आंखों में सूजन आ जाना, यह लक्षण आमतौर पर एलर्जिक कंजक्टिवाइटिस के कारण दिखाई देते हैं।

गुरुवार, 20 जुलाई 2023

कर्नाटक में जैन मुनि की हत्या के विरोध में बिजुरी जैन समाज ने बंद रखी दुकानें

 


अनूपपुर। कर्नाटक में जैन आचार्य काम कुमारनंदी की निर्मम हत्या के विरोध में 20 जुलाई को बिजुरी जैन समाज ने बाजार बंद कर विरोध जताया। हत्यारों की गिरफ्तारी और सख्त सजा दिलाने की मांग प्रधानमंत्री, गृहमंत्री तथा कर्नाटक के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर की।

ज्ञापन में जैन समाज के लोगों ने बताया कि जैन आचार्य काम कुमारनंदी की निर्मम हत्या को लेकर जैन समाज में जबरदस्त आक्रोश है। जैन मुनि की हत्या के आरोपियों को गिरफ़्तार कर फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर जल्द से जल्द और सख्त से सख्त सजा दिलाने, कर्नाटक व संपूर्ण भारत में जैन संतों के पैदल विहार में सुरक्षा उपलब्ध करवाने की तथा देश में जैन धर्म तथा जैन तीर्थ व जैन संतों की सुरक्षा के लिए जैन आयोग की स्थापना की करने की मांग की। इस दौरान हाथों में तख्ती लेकर पुरुषों के साथ ही महिलाएं भी विरोध प्रदर्शन में शामिल रहीं, जैन संत की हत्या पर कठोर कार्यवाही तथा दोषियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की गई।

कोतमा चिकित्‍सालय में सर्पदंश पीड़ित का ओझा द्वारा जहर निकालने का वीडियो वायरल

अनूपपुर। जिले के कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को सर्पदंश के बाद स्कूली छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां उसका इलाज झाड़ फूंक से शुरू कर दिया गया। सांप काटे हुए स्थान पर एक व्यक्ति चूसकर जहर निकालने का दावा करता दिखा। जब इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो यह चर्चा का विषय बन गया।

बताया जा रहा है कि यह छात्रा अनूपपुर जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत बाडीखार हाईस्कूल मे कक्षा आठवीं की छात्रा प्रार्थना सिंह है जो सुबह लगभग 9 बजे आज स्कूल गई थी और स्कूल परिसर के अंदर उसे सांप ने डस लिया। इलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। वहीं परिजनों ने प्राथमिक उपचार के बाद झाड़-फूंक करने वाले एक ओझा को बुला कर अस्पताल के बेड पर ही सांप काटने का जहर उतारने के लिए झाड़-फूंक कर मुंह से चूस कर जहर निकालने का दावा करने लगा। करीब घंटे भर अंधविश्वास का यह खेल सरकारी अस्पताल में चलता रहा लेकिन ना तो अस्पताल प्रशासन ने ओझा को झाड़-फूंक करने से रोका और ना ही बच्ची के परिजन ने।

जब ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर आर.के.वर्मा से फोन के माध्यम से बात करनी चाही तो बात नहीं हो सकी। वहीं संबंधित अस्पताल में इस वीडियो की पड़ताल की गई तो डॉक्टरों ने जवाब नहीं दिया और ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर को फील्ड वर्क में होना बताया।

इस संबंध में मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी अशोक कुमार अवधिया ने बताया कि वहां डॉक्टर से जानकारी लेनी चाही लेकिन उनको झाड़-फूंक की कोई जानकारी नहीं थी। मरीज अभी भी भर्ती और उसका इलाज जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि सांप के जहर को कभी भी चूसकर बाहर निकालने की कोशिश नहीं करनी चाहिए ये आमजन के लिए खतरनाक हो सकता है।

संघर्ष सपूत कामरेड अतुल कुमार अंजान के निधन से प्रदेश में शोक की लहर

  मप्र भाकपा के सहायक राज्य सचिव का. हरिद्वार सिंह अंत्येष्टि में शामि ल होने लखनऊ रवाना अनूपपुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय स...