https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 31 मार्च 2020

शांति कुटि आश्रम ने तीर्थयात्री,परिक्रमावासियो को कराया भोजन

अमरकंटक। विश्व भर में चिंता का कारण बने कोरोना वायरस के खिलाफ पूरे देश में 21 दिवस का लाकडाउन घोषित किया गया है। इसके कारण जो भी देश में जंहा पर है वही ठहर गया है। इसका असर पवित्र नगरी अमरकंटक में भी देखने को मिला जहां तीर्थयात्री,परिक्रमावासी व गरीब मजदूर वर्ग को शांति कुटि आश्रम के श्रीमहंत स्वामी रामभूषण दासजी महाराज द्वारा पूरे नगर में जाकर भोजन वितरण कर गरीब असहाय लोगों को भोजन कराया। सहयोग में श्रवण उपाध्याय, उमाशंकर पाण्डेय सहित आश्रम के सेवकगण व नगर परिषद अमरकंटक के कर्मचारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...