https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 6 मार्च 2020

अमरकंटक पुलिस ने डेढ़ किलो गांजा सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

अनूपपुर अमरकंटक थाना क्षेत्र के ग्राम लपटी के पास मुखबिर की सूचना पर ६मार्च को पुलिस ने बाइक सवार आनंद यादव उम्र 42 वर्ष निवासी नेवसा गौरेला छग को पकडते हुए उसकी तलाशी ली गई,तलाशी पर पुलिस ने आरोपी के पास डेढ़ किलो गांजा जब्त किया। पूछताछ में आरोपी ने झगराखांड से गांजा लाने की बात कबूल किया। थाना प्रभारी भानू प्रताप सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर दोपहर में दबिश देकर लपटी मार्ग पर अमगवां की तरफ जा रही बाइक को रोका गया, जहां बाइक क्रमांक सीजी 10 एपी 2658 के चालक आनंद राय को पकड़ते हुए वाहन की तलाशी ली। वाहन की तलाश में डेढ़ किलो गांजा पाया गया। वाहन गोकुल यादव की बताई जा रही है। पुलिस ने वाहन जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

13 घंटे बाद डूबे किशोर का शव सुबह नदी में परिजनों को उतराता मिला

आधी रात तक चले रेस्क्यू और सुबह शव मिलने बाद एसडीआरएफ टीम लौटी अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत केवई नदी ...