https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 24 जनवरी 2019

प्रिज्म जॉनसन के इंजीनियरों ने निर्माण की बरीकिया राजमिस्त्री एवं ठेकेदारो से किया साझा

अनूपपुर  प्रिज्म जॉनसन सीमेंट कंपनी समय-समय पर गृह निर्माण से जुड़े लोगो को इससे जुड़ी जानकारिया साझा करती है, कंपनी के इंजीनियरों द्वारा राजमिस्त्री एवं ठेकेदारो को निर्माण से जुड़ी बारिकीयों के साथ नई तकनीक के सम्बंध में जानकारी उपलब्ध करा उन्हे आगे लाने का प्रयास करते है। प्रिज्म जॉनसन कंपनी ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में राजमिस्त्री व ठेकेदारों का सम्मेलन गुरूवार को शहडोल एवं अनूपपुर में एक स्थानिय होटल में किया जहां प्रिज्म कंपनी शहडोल के सिविल इंजीनियर अकाश सिंह तिवारी ने आयोजित सपने स्कीम के तहत ग्रामीण एवम शहरी क्षेत्रों मैं राजमिस्त्री एवम ठेकेदारों का सम्मेलन में निर्माण संबंधी जानकरी साझा किया और बताया कि प्रिज्म चैंपियन, चैंपियन प्लस जो अल्टराटच से निर्मित है इससे निर्माण लंबे समय तक टिकाऊ रहते है। साथ ही सपने लकी ड्रा निकाला गया, रीजनल हेड सिद्धार्थ कोठिया एवम ब्रांच हेड अक्षुण राज ने सपने स्कीम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। सेल्स संबंधित जानकारी सेल्स एग्जेक्युटिव अजितेश मिश्रा ने दी।

भाजपा की लोकसभा संचालन टोली गठन,गिरीश द्विवेदी संसदीय क्षेत्र एवं मनोज द्विवेदी मिडिया प्रभारी

 अनूपपुर  भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए शहडोल संसदीय क्षेत्र के लिये संचालन टोली का गठन किया है। संभागीय संगठन मंत्री जितेन्द्र लटोरिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह,प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, प्रदेश सह संगठन महामंत्री अतुल राय,संभागीय संगठन मंत्री जितेन्द्र लटोरिया के कुशल मार्गदर्शन तथा शहडोल जिलाध्यक्ष इन्द्रजीत छाबडा,उमरिया जिलाध्यक्ष मनीष सिंह,अनूपपुर जिलाध्यक्ष आधाराम वैश्य की सहमति से लोकसभा चुनाव संचालन हेतु सिंगरौली विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष गिरीश द्विवेदी को लोकसभा प्रभारी बनाया गया है। प्रमुख प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल गुप्ता को संयोजक बनाया गया है। टोली मेंमिथिलेश पयासी (उमरिया) को सह संयोजक,  चन्द्र शेखर अग्रवाल (शहडोल) को लोकसभा समन्वय, विजय जोशी को लोकसभा विस्तारक,मीडिया टीम मे मनोज द्विवेदी (अनूपपुर),चन्द्रेश द्विवेदी(शहडोल), राहुल सिंह (उमरिया), सोशल मीडिया टीम में चण्डीकांत झा (अनूपपुर),संजय विश्वकर्मा(उमरिया), विधिक (लीगल) टीम में इन्द्रजीत मिश्रा (शहडोल),ब्रजेश गौतम (अनूपपुर), शंभू खट्टर (उमरिया), हितग्राहियों के लिये टीम में अमिता चपरा (शहडोल), राकेश शर्मा (उमरिया) ,काल सेन्टर रविन्द्र वर्मा (शहडोल) तथा कार्यक्रम अनुवर्तन हेतु गिरधर प्रताप सिंह को शामिल किया गया है।

मंगलवार, 22 जनवरी 2019

सांसद नहीं करा सके रेल सुविधाओं का विस्तार, रेलमंत्री इन्हे नही देते तबज्जो

पत्राचार तक सिमटे नेता,गंभीर प्रयासों का दिखा आभाव
अनूपपुर मप्र-छत्तीसगढ़  की सीमा पर स्थित अनूपपुर जिला रेल सुविधाओं के विस्तार से अछूता है। अंबिकापुर से नागपुर ट्रेन सुविधा की वर्षों से मांग होती रही है। कई सांसदों,विधायकों के साथ बहुत से छोटे बडे जनप्रतिनिधियों, नेताओं, समाजसेवी संगठनों ने रेल विभाग से पत्राचार किया,लेकिन परिणाम वही ढ़ाक के तीन पात ही रहा। जानकारी के अनुसार नये घटनाक्रम में  छत्तीसगढ़ शासन के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री टी.एस.सिंह देव ने रेलमंत्री  पीयूष गोयल  को रेल विस्तार एवं सुविधा के संबंध में पत्र लिखा है। इसमें गोंदिया से अम्बिकापुर दो दिवसीय सप्ताहिक ट्रेन,अम्बिकापुर से नई दिल्ली वाया भोपाल ट्रेन,अंबिकापुर से रायपुर मेमू, अंबिकापुर से दुर्ग तक चलने वाली ट्रेन का नागपुर तक विस्तार,बरौनी गोंदिया 15231 गोंदिया बरौनी 15232 का विस्तार नागपुर तक,अंबिकापुर जबलपुर ट्रेन का हबीबगंज तक विस्तार तथा जबलपुर संतरागाछी हमसफर का अनूपपुर जंक्शन में ठहराव किये जाने की मांग की गई है।
दर असल समय-समय पर रेल मंत्री, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष को ट्रेन सुविधा एवं विस्तार के संबंध में ऐसे पत्र  दशकों से लिखे व भेजे जा रहे हैं। लेकिन इसमें जरा भी गति आई हो ऐसा लगा नहीं। इस क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग इलाज हेतु प्रतिदिन नागपुर जाते हैं। नागपुर मे सस्ता व अच्छा इलाज होने के कारण वह बड़ा मेडिकल हब बन कर उभरा है। अंबिकापुर, अनूपपुर, रीवा, मंडला, शहडोल एवं उमरिया से मरीज इलाज के लिये जाते हैं। यह कोई पर्यटन या छुट्टी बिताने,तफरी के लिये की जाने वाली यात्रा नहीं है। कोई मरीज,उसके परिजन बीमारी की दशा मे नागपुर जाने के लिये या तो पहले बिलासपुर जाकर,वहां घंटो इंतजार करने के बाद दूसरी ट्रेन पकड़ कर नागपुर जाते हैं या बेहद मजबूरी मे सड़क मार्ग से लंबी यात्रा करते हैं। कोई सीधी ट्रेन सुविधा नहीं है। इसके लिये लोगों द्वारा लंबे समय से मांग की जाती रही है। शहडोल के पूर्व सांसद स्व. दलपत सिंह परस्ते, पूर्व सांसद स्व.राजेश नन्दिनी सिंह ने इसके लिये पत्राचार किया,दोनो अब दुनिया मे नहीं रहे। वर्तमान सांसद ज्ञान सिंह के साथ बहुत से नेताओं ने मांग की। अनूपपुर-शहडोल-अबिकापुर प्रवास पर आने वाले जी एम,डीआरएम से हर बार यह मांग उठती रही है। किन्तु मामला वहीं ढ़ाक के तीन पांत ही रहा। इतना ही नहीं समाचार पत्रों ने इतनी खबरे छापी कि किताब बन जाए। अब सवाल यह है कि या तो हमारे सांसद,पूर्व सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि इतने कमजोर और असहाय हैं या थे कि दिल्ली में इन्हे कोई महत्व देता नहीं। या फिर इन सबने गंभीर प्रयास किया ही नहीं, सिवाय पत्र लिख कर पत्रकारों तक वायरल करने के अलावा। या यह भी कि रेल मंत्रालय आम जनता की इस नितांत जरुरी आवश्यकता की गंभीरता को समझने की कोशिश ही नहीं कर रहा। तब सवाल है कि क्या रेल सुविधाओं के लिये आम जनता को ट्रैक पर आना होगा। क्या मरीजों को सुविधा दिलाने के लिये जन आन्दोलन की राह अपनाना होगा। चुनाव के कगार पर खड़ी किसी सरकार के लिये यह बेहतर संकेत नहीं है। अच्छा हो कि जनता की इस मांग पर रेल मंत्रालय शीघ्र कदम उठाए।

संघर्ष सपूत कामरेड अतुल कुमार अंजान के निधन से प्रदेश में शोक की लहर

  मप्र भाकपा के सहायक राज्य सचिव का. हरिद्वार सिंह अंत्येष्टि में शामि ल होने लखनऊ रवाना अनूपपुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय स...