https://halchalanuppur.blogspot.com

रविवार, 15 मार्च 2020

रेत का अवैध परिवहन करते पुलिस ने ट्रैक्टर वाहन किया जब्त

अनूपपुर। रामनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर फुलवारीटोला से आमाडांड की ओर जा रही ट्रैक्टर पर कार्रवाई करते हुए रेत के अवैध परिवहन मामले में जब्ती करने की कार्रवाई की। चालक के खिलाफ खनिज उत्खनन और भंडारण परिवहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वाहन को थाना में खड़ी कराया। थाना प्रभारी बीएन प्रजापति ने बताया कि 15 मार्च को देहात गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर फुलवारी टोला से आमाडांड जा रही ट्रैक्टर वाहन एमपी 18 एए 9958 को ओसीएम गेट के पास पुलिस ने रोकते हुए परिवहन सम्बंधित दस्तावेजों की मांग की। वाहन निरीक्षण में ट्रॉली में 3 घन मीटर रेत से लदा पाया। जहां चालक लखन पाव पिता बालकरण पाव निवासी उरा से परिवहन सम्बंधित दस्तावेजों की मांग की गई। चालक द्वारा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी बीएन प्रजापति, प्रधान आरक्षक जगत बहादुर एवं अन्य स्टाफ शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...