https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 19 मार्च 2020

घर में घुसकर छेड़छाड़ करने वाले जेठ को न्यायालय ने भेजा जेल

अनूपपुरकोतवाली थाना क्षेत्र में महिला के साथ उसके जेठ द्वारा किए गए छेड़छाड़ की शिकायत पर पुलिस द्वारा बनाए गए प्रकरण में न्यायाधीश राकेश सनोडिय़ा की न्यायालय ने 33 वर्षीय आरोपी विनोद गोंड़ पिता रामदास सिंह निवासी कोड़ा द्वारा लगाए गए जमानत आवेदन को खारिज करते हुए जेल भेज दिया है। प्रकरण में आरोपी को 17 मार्च को गिरफतार किया गया था। प्रकरण में राज्य की ओर से जमानत आवेदन का विरोध सहायक जिला अभियोजन अधिकारी एवं अभियोजन राकेश कुमार पांडेय के द्वारा किया गया।

19 मार्च को मीडिया प्रभारी बताया कि पीडि़ता 4 जनवरी को घर पर अकेली थी। दोपहर घर के बर्तन साफ  करने के लिए बर्तन को घर के बाहर रखकर घर के अंदर गई, तभी रिश्ते का जेठ विनोद सिंह गौंड़ ने कमरे में घुस कर उसके साथ छेड़छाड़ की। जहां शोर मचाने के दौरान जेठ ने चेहरे पर एक थप्पड़ जड़ दिया। इसी दौरान महिला की आवाज सुनकर जेठानी आ गई, जहां आरोपी गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...