https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 6 मार्च 2020

नाली में घुसा ट्रक, नाली निर्माण के नाम से त्रिरूपति बिल्डकॉन के कर्मचारी ने मांगे 10 हजार

कर्मचारी के रूपए लेते सोशल मीडिया में फोटो  वॉयरल

अनूपपुर। अनूपपुर-वेंकटनगर निर्माणधीन मार्ग में 5 फरवरी की रात लगभग 8 बजे वार्ड क्रमांम 14 केनरा बैंक के सामने लकड़ी लोड ट्रक नाली में घुस गया, दूसरे दिन शुक्रवार की दोपहर रोड  निर्माण में लगे त्रिरूपति बिल्डकॉन के कर्मचारी ने नाली निर्माण को बनाए जाने के लिए 10 हजार रूपए घुस ट्रक चालक से लेने की जनचर्चा है। जानकारी के अनुसार ट्रक के नाली में घुसने के बाद से कंपनी के कर्मचारी ने क्षतिग्रस्त नाली के निर्माण के नाम से ट्रक चालक को धमकाते हुए केनरा बैंक के सामने ही 10 हजार रूपए ऐंठ लिए। जिसकी आसपास के लोगो ने बकायदे कंपनी के कर्मचारी को 10 हजार रूपए लेते फोटो खींच सोशल मीडिया में वॉयरल करने के साथ ही त्रिरूपति बिल्कॉन के मालिक पद्य्म सिंघानियां को भी वॉटसएप पर भी फोटो भी भेजी गई। जब इस संबंध में उनसे बात की गई तो उन्होने बताया की मुझे इस संबंध में जानकारी मिली है, कर्मचारी की पहचान कर कार्यवाही की जाएगी। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...