https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 19 मार्च 2020

खनिज विभाग ने रेत के अवैध परिवहन में दो वाहनों को किया जब्त

अनूपपुर जैतहरी विकासखंड में रेत के अवैध खनन और परिवहन के मामले में सीएम हेल्प लाइन में दर्ज शिकायत पर 19 मार्च को खनिज विभाग अमला ने सोननदी स्थित ग्राम हर्री में रेत का परिवहन कर रहे वाहन को जब्त किया। जहां वाहन क्रमांक एमपी 65 एए 2888 के चालक से रेत परिवहन के सम्बंध में कागजात की मांग की गई। चालक द्वारा रेत परिवहन के संबंध में किसी भी प्रकार के दस्तावेज अथवा अभिवहन पास प्रस्तुत नहीं किया गया। जिसके बाद खनिज विभाग ने वाहन को जब्त किया तथा शासकीय अभिरक्षा में कलेक्टर परिसर अनूपपुर में खड़ा करवा दिया। वाहन स्वामी कमलेश राठौर ग्राम हर्री जैतहरी होना पाया गया। वहीं खनिज विभाग ने ग्राम चोलना में सोन नदी से एक और बिना नम्बर की ट्रेक्टर वाहन को अवैध उत्खनन और परिवहन के दौरान जब्त किया। दोनों वाहनों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। कार्रवाई जिला खनिज अधिकारी के निर्देश पर खनिज निरीक्षक राहुल शांडिल्य और ईशा वर्मा सहित अमला द्वारा की गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...