https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 28 मार्च 2020

गुमशुदा युवका का शव झाडिय़ो के बीच पेड़ पर लटका मिला ,जैतहरी में महिला ने लगाई फांसी

अनूपपुर दो अलग-अलग स्थनो में दो फांसी की घटना में जिला मुख्यालय के वार्ड क्र.2 में तीन दिनों से गुम युवक का शव शनिवार को अमरकंटक तिराहे के पास झाडिय़ो में पेड़ पर लटका हुआ मिला। इसी तरह जैतहरी थाना के ग्राम मुंड़ा 33 वर्षीय महिला ने मवेशी बांधने की जगह (सार) में सीलिंग फैन के हुक में साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनो ही मामलो में पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर शव का पोस्टमॉडम कर परिवार वालो को सुपुर्द कर दिया।
कोतवाली पुलिस के अनुसार नगर पालिका अनूपपुर में कार्यरत कर्मचारी पटौरा टोला निवासी बसंत बासिल का पुत्र 20 वर्षीय कमल बासिल 25 मार्च की दोपहर एक बजे से लापता था जिसकी सूचना 26 मार्च को कोतवाली में दी। सूचना पर पुलिस ने मोबाइल लोकेशन का पता कर रहे थे मगर कुछ भी पता नही चल पाया। शनिवार को लोगो ने पेड़ पर शव लटके जाने की सूचना दी मौके पर पुलिस पहुँच कर पंचनामा बनाकर शव का पोस्टमॉडम कर परिवार वालो को सुपुर्द कर दिया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई।
जैतहरी में महिला ने लगाई फांसी
जैतहरी पुलिस के अनुसार ग्राम मुंडा निवासी 33 वर्षीय माया बाई राठौर पति संतोष राठौर ने घर में मवेशी बांधने की सार में सीलिंग फैन के हुक में साड़ी का फंदा बना फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति संतोष राठौर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमॉडम करा परिवार वालो को सुपुर्द कर दिया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...