https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 19 मार्च 2020

कलेक्टर ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू में मांगा सहयोग

अनूपपुर। कोरोना वायरस से लड़ाई के कलेक्टर चन्द्रमोहन ठाकुर ने प्रधानमंत्री की अपील पर 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का अनुपालन करते हुए, रविवार को बाजार बंद रखने एवं सभी नागरिक अपने घरों में ही रहने की अपील जिले के समस्त नागरिकों से की है।
शुक्रवार को जारी संदेश में कलेक्टर ने कहा 22 मार्च के जनता कर्फ्यू के लिए सभी नगर पालिकाओं को मुनादी कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होने अनूपपुर जिले के समस्त नागरिकों का इस लड़ाई में सहयोग मांगा है। सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक अनुपालन करने जनता कफर्यू के सहयोग से जीतने की बात कहीं साथ ही कहा कोरोना वायरस से घबरायें नहीं, सावधानी बरत कर सुरक्षित रह सकते है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...