https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 31 मार्च 2020

4 अप्रैल को पूर्णत: कर्फ्यू ,घर से निकलना प्रतिबंध, होगी कार्यवाही

अनूपपुरजिले में कोरोना संक्रमण रोकथाम व बचाव के लिए घोषित लॉकडाउन में दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग में लाते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी चंद्रमोहन ठाकुर ने 4 अप्रैल को प्रात: 1.00 बजे से रात्रि 12.00 बजे तक के लिए सम्पूर्ण अनूपपुर जिले में कर्फ्यू  की घोषणा की है। कर्फ्यू दिवस के दौरान दो /चार पाहिया वाहन, राशन, सब्जी एवं आम नागरिक से संबंधित सभी प्रकार की अति आवश्यक सेवाएं बन्द रहेगी। इस दौरान किसी भी व्यक्ति को घर से निकलने पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। कर्फ्यू के दौरान घर-घर जाकर दूध बांटने वाले दूध विक्रेता सुबह 6 से 9 बजे तक प्रतिबंध से मुक्त होगे। जिले में संचालित समस्त मेडिकल स्टोर्स भी इस प्रतिबंध से मुक्त रहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

13 घंटे बाद डूबे किशोर का शव सुबह नदी में परिजनों को उतराता मिला

आधी रात तक चले रेस्क्यू और सुबह शव मिलने बाद एसडीआरएफ टीम लौटी अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत केवई नदी ...