https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 27 मार्च 2020

अमरकंटक में गरीब असहायो को मृत्युंजय आश्रम ने भोजन पैकेट का किया वितरण

अनूपपुर। अमरकंटक में सेवाभाव का पर्याय बन चुके मृत्युंजय आश्रम इस वैश्विक महामारी कोरोना की चैन तोडऩे के लिए 21 दिन के लिए पूरे भारत में पूर्णताला बंदी के दौरान असहाय गरीब लोगो को भोजन व अन्य मदद कर सेवा में लगे है। अमरकंटक में जरूरतमंदो को भोजन पैकेट का वितरण किया गया। इस प्रयास में मृत्युंजय आश्रम द्वारा भोजन के पैकेट नगरपालिका को दिये गये जहा से नपा सीएमओ पवन साहू एवं सहायक कर्मचारियों के साथ मृत्युंजय आश्रम के व्यवास्थापक योगेश शर्मा ने जरूरत मंदो में वितरित किया। जिला प्रशासन इस सहयोग के लिए मृत्युंजय आश्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह मनवता की सबसे बड़ी सेवा है। साथ ही जागरूक नागरिकों से अपेक्षा करता है कि अगर वे किसी बेसहारा की जानकारी रखते हैं, जिसे भोजन पहुँचाना अत्यंत आवश्यक है, उसकी सूचना जिला स्तरीय कंट्रोल रूम नम्बर पर दे सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...