https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 29 मई 2026

ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसा: मरने वालो की संख्या बढ़ कर 6 हुई, मृतकों के परिजन को 8-8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

देर रात संभागायुक्त - कलेक्टर मेडिकल कॉलेज पहुंच कर घायलों का जाना हालचाल  

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के ग्राम बिजौरा, सरई चौकी, थाना कारणपठार और उमरिया जिले की सीमा पर शुक्रवार शाम तिवनी गांव के पास सड़क हादसे में एक श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया में पलटने से 4 लोगों की मृत्यु रात में हो गई थी शनिवार को मरने वालो की संख्या बढ़ कर 6 हो गई। वहीं 22 घायलों का मेडिकल कॉलेज शहडोल में उपचाररत है। सभी ग्रामवासी पड़मनिया से पूजा-अर्चना के लिए ग्राम बिजौरा जा रहे थे। 

शुक्रवार देर रात कलेक्टर हर्षल पंचोली ने शहडोल मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायल मरीजों से मुलाकात की, उन्होंने घायलों के स्वास्थ्य का हाल जाना और परिजनों को ढांढस बंधाया। कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को निर्देश दिए हैं कि सभी घायलों को बेहतर से बेहतर और उच्च स्तरीय इलाज मुहैया कराया जाए। इस दुखद हादसे में काल-कवलित नागरिकों के परिजन को 8-8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान दी जाएगी।

6 की मौत हो गई

इस दुर्घटना में छः लोगों की जाने चली गई है। सभी मृतक ग्राम पड़मनिया के निवासी हैं। दो की घटना स्थल पर,दो पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और दो की मौत मेडिकल कॉलेज शहडोल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतकों में एक पंद्रह वर्षीय लड़का भी शामिल हैं। मृतकों में 45 वर्षीय  घनश्याम सिंह , 55 वर्षीय सहबल बैगा , 50 वर्षीय भूपत सिंह और 60 वर्षीय  बीर सिंह के अलावा 15 वर्षीय धर्मपाल एवं 40 वर्षीय कृष्णपाल सिंह शामिल है।

38 घायल, अस्पताल में भर्ती

हादसे में 38 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायलों को जिला चिकित्सांलय उमरिया एवं गंभीर घायलों का मेडिकल कॉलेज शहडोल में इलाज जारी है।

संभागायुक्त - कलेक्टर देर रात मेडिकल कॉलेज पहुंच कर घायलों का जाना हालचाल  

शहडोल संभागायुक्त सुरभि गुप्ता एवं अनूपपुर कलेक्टर हर्षल पंचोली ने देर रात मेडिकल कॉलेज शहडोल पहुंच कर घायलों का हालचाल जाना और बेहतर इलाज के निर्देश दिए। कलेक्टर हर्षल पंचोली ने शहडोल मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायल मरीजों से मुलाकात की, उन्होंने घायलों के स्वास्थ्य का हाल जाना और परिजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को निर्देश दिए हैं कि सभी घायलों को बेहतर से बेहतर और उच्च स्तरीय इलाज मुहैया कराया जाए। इस दुखद हादसे में काल-कवलित परिजनों 8 लाख की सहायता राशि दी जायेगी। जिसमे मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 4-4 लाख एवं संबल योजना के अंतर्गत 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।


श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी, 4 की मौत, 40 घायल


पुल से 10 फीट नीचे लोग, अनूपपुर-एमरिया सीमा पर, पूजा कर लौट रहे थे ग्रामीण

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर और उमरिया जिले की सीमा पर तिवनी गांव के पास शुक्रवार शाम एक बड़े सड़क हादसे में । एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया से नीचे गिर गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 लोग घायल हुए हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। मामला जिले के थाना करणपठार के सरई चौकी का हैं।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब ने बताया कि अनूपपुर जिले के गिंजरी गांव के ग्रामीण परिवारों के साथ तिवनी जंगल में पूजा करने आए थे। शाम को लौटते समय पुलिया पर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद ट्रॉली में सवार ग्रामीण करीब 10 फीट नीचे जा गिरे। ट्रॉली में कुल 50 लोग सवार थे। सूचना मिलते ही उमरिया जिले के पाली थाना पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को पाली अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे में 22 पुरुष, 14 महिलाएं और 5 बच्चे घायल बताए गए हैं। अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल रहा और बड़ी संख्या में परिजन पहुंच गए। 

दो की मौके पर मौत

जानकारी अनुसार चार मृतकों में दो की मौत मौके पर ही हो गई थी, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में सभी अनूपपुर जिले के निवासी हैं। जिसमे 45 वर्षीय घनश्याम सिंह, 50 वर्षीय भूपत सिंह निवासी पढमनिया, 55 वर्षीय सहबल बैगा पुत्र गल्ली राम एवं 60 वर्षीय बीर सिंह निवासी गिजरी की पहचान हुई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार या चालक के नियंत्रण खोने की आशंका जताई जा रही है।


बुधवार, 20 मई 2026

देर रात 20 वर्षीय युवती की संदेहास्पद स्थति में मौत पर हंगामा, पोस्टमर्डम रिर्पोट का इंतजार

अनूपपुर। मध्य प्रदेश का अनूपपुर जिले बिजुरी थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात 20 वर्षीय युवती की संदेहास्पद स्थति में मौत हो गई। वहीं दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछतांछ जारी है। रात में ही पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और घटना की जानकारी ली। गुरूवार की सुबह पोस्टमर्डम जारी हैं। रिर्पोट के बाद ही स्थिति साफ होगी। 

पुलिस के अनुसार बुधवार की रात्रि युवती अपने 17 वर्षिय युवक दोस्त के साथ सुनसान जगह में समय बिताने गई थी, लड़की को अकेला पा कर आरोपियों ने किया दुष्कर्म का प्रयास, युवती के साथ गए नाबालिग युवक पर आरोपियों ने किया हमला किया जिससे युवक घायल होकर गिर पड़ा, होश आने पर घायल युवक के विरोध के बाद भागे आरोपितों ने पुन: मारपीट कर मोबाईल सहित अन्य  चीजे लेकर भग निकले। अपराधिक प्रवृत्ति के आरोपियों द्वारा युवती से छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास इसके बाद संदेहास्पद स्थति में अस्पताल में युवती को लाया गया जहाँ इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ा दिया। वहीं मौत के कारण का अब तक पता नही चल पाया है। पोस्टमर्डम रिर्पोट के बाद स्थिति साफ होगी।

इस हैवानियत भरी घटना की खबर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों आक्रोशित हो गए और अस्पताल एवं पुलिस थाने में भारी भीड़ देर रात एकत्र हो गई। पुलिस द्वारा मामले की जांच एवं आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीम बनाकर सर्च में जुट गई है। सूचना मिलने के बाद रात में ही अतरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम,एसडीओपी कोतमा आरती शाक्य अस्पताल एवं घटनास्थल पहुंच गए। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब ने पूरे मामले में लड़की के साथ आरोपियों द्वारा छेड़छाड़ करने और युवती के साथ गए नाबालिग युवक के साथ मारपीट करने की बात कही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। दो संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछतांछ की जा रहीं हैं।  


शुक्रवार, 15 मई 2026

दोहरी हत्या: महिला का शव मिला घर में, पुरूष का बाहर, धारदार हथियार से हत्या की आशंका

 


मृतक की बहन बोली- बड़े अधिकारी नहीं आएंगे तो पोस्टमॉर्टम नहीं होगा

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र में एक महिला और पुरुष की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। 26 वर्षीय सुरेंद्र सोनी का शव सड़क किनारे मिला जबकि 45 वर्षीय लल्ली बाई गोंड का शव घर के अंदर खून से लथपथ मिली है। दोनों पड़ोसी थे। नगर पालिका बिजुरी के वार्ड क्रमांक 7 में शुक्रवार सुबह शव देखने के बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 

थाना प्रभारी विकास सिंह ने बताया कि घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात अंजाम दिया गया है ऐसा प्रतीत होता हैं कि हमला कुल्हाड़ी से किया गया है। मामले की जांच के लिए डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची है। लल्ली बाई विधवा थी। बेटा ड्राइवर है, जो दो दिन पहले ट्रक लेकर बाहर चला गया। दो दिन पहले मायके गई बहू सास के मर्डर की सूचना मिलते ही लौट आई है। 

वहीं मृतक सुरेंद्र सोनी के नाना जगदीश सोनी ने बताया कि सुरेंद्र रात में कहीं से शराब पीकर घर लौटा था। उसकी पत्नी खाना बना रही थी। कुछ ही देर में सुरेंद्र घर से बाहर निकल गया। थोड़ी देर बाद ‘मार डालो-मार डालो’ की आवाजें सुनाई दीं। जगदीश ने आशंका जताई कि लल्ली बाई के घर पर कुछ लोग मौजूद थे। सुरेंद्र के पहुंचने पर उन्होंने उस पर हमला कर दिया होगा।

बहन ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव भेजने से इनकार किया

 सुरेंद्र सोनी की बहन नेहा सोनी ने बताया कि जब तक पुलिस के बड़े अधिकारी यहां नहीं आएंगे, मैं भाई के शव को ले जाने नहीं दूंगी। वार्ड पार्षद विमला पटेल ने कहा कि बाहर के किसी व्यक्ति ने घटना को अंजाम दिया है। जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।   

निरंतर---------


लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...