https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 31 मार्च 2020

धारा 144 का उलंघन पर 6 दुकानदारो के विरूद्ध कार्यवाही

पुलिस अधिक्षक की अपील निर्धारित समय खोलें दुकाने
अनूपपुर जिले में कोरोना संक्रमण रोकथाम व बचाव के लिए घोषित लॉकडाउन में धारा 144 का अनुपालन न करने व शासन के आदेशों की अवहेलना करने पर बंद के समय दुकान खोल कर भीड़ एकत्र करने पर धारा 188 एवं अन्य धाराओं के तहत विभिन्न थानो में 6 दुकानदारो के विरूध पुलिस अधीक्षक किरणलता केरकेट्टा के निर्देश पर कार्यवाही की गई है। थाना कोतवाली अनूपपुर में मोहन लाल पाण्डेय पिता बद्री प्रसाद पाण्डेय,अनुपम सिंह पिता हीरा सिंह दोनो निवासी बरबसपुर, थाना कोतमा में मो. नसीर पिता अब्दुल जफर निवासी ग्राम लहसुई, थाना बिजुरी में अविनाश चैधरी पिता श्यामसुन्दर चैधरी निवासी कपिल धारा कालोनी बिजुरी,बैजनाथ मांझी पिता प्रेमलाल मांझी कपिल धारा कालोनी बिजुरी,मीनू कुवंर चवटेल पिता बिल्दू चवटेल निवासी सिविल राजनगर के विरूद्ध विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही की गई है।
पुलिस अधिक्षक ने सभी दुकानदारो से अपील की है कि शासन द्वारा निर्धारित समय में ही दुकान खोलें एवं सोशल डिस्टेंसिंक का पूरा ध्यान रखें। स्वयं सुरक्षित रहें, अपने परिवार को सुरक्षित रख,समाज को सुरक्षित रखें।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...