https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 16 मार्च 2020

जंगल में मिली अज्ञात बालिका की लाश, पुलिस ने हत्या की जताई आशंका

पीएम रिपोर्ट के बाद हत्या के कारणों का होगा खुलासा, जांच में जुटी पुलिस

अनूपपुर। अमरकंटक नगरपरिषद वार्ड क्रमांक 1 स्थित हिंडाल्को-जालेश्वर मार्ग पर वनीय क्षेत्र के अंदर १६ मार्च की सुबह एक 5-6 वर्षीय अज्ञात बालिका का शव पाया गया। जिसकी सूचना स्थानीय वार्डवासियों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पीएम के लिए अमरकंटक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा है। जहां महिला चिकित्सक द्वारा पीएम किया जाएगा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन ने बताया कि प्रथम दृष्टया में बालिका की हत्या होने की आशंका है। सिर पर चोट के निशान पाए गए है और गले में गमछा की गांठ बंधी है। सम्भावना है कि किसी ने बालिका की गला घोंटकर चेहरे को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया हो। पीएम रिपोर्ट में ही मौत के कारणों और बलात्कार जैसी घटना का जानकारी सामने आ पाएगी। फिलहाल बालिका की पहचान नगरीय क्षेत्र में नहीं हो सका है। आशंका है कि बालिका की हत्या कर जंगल में फेंका गया है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि सुबह बालिका के शव मिलने के उपरांत थाना प्रभारी भानू प्रताप सिंह द्वारा पुलिस अधिकारियों को सूचना देने के साथ नगरीय क्षेत्र में बालिका पहचान के लिए सूचना जारी कर खुद जनप्रतिनिधियों की मदद से पूछताछ की। लेकिन शाम तक बालिका की पहचान नहीं हो सकी।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...