https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 6 मार्च 2020

जीप और बाइक की टक्कर, बाइक सवार की मौत

अनूपपुर भालूमाडा अंतर्गत नेशनल हाईव 43 बदरा बस स्टैंड के पास ग्रामीण बैंक सकोला के सामने तेज रफ्तार आ रही जीप ने बाइक सवार को टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों व राहगीरो की मदद से तत्काल घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोतमा में भर्ती कराया,प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत को देखते हुए डॉक्टरो ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जहां रास्ते में ही घायल ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार 6 मार्च की दोपहर की है। ६२ वर्षीय कॉलरी से सेवानिवृत्त कर्मचारी अयोध्या राव निवासी ग्राम पिपरिया जो जमुना तिराहा से शहडोल क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक सकोला जा रहे थे। रास्ते में शहडोल की ओर से आ रही तेज रफ्तार की वाहन एमपी 18 टी 2988 ने अयोध्या राव को ठोकर मार दी। जिसके बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...