https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 12 मार्च 2020

सांई मंदिर के 8वें स्थापना दिवस पर निकलेगी शोभा यात्रा 13 मार्च को

अनूपपुर। तिपान नदी के तट पर स्थित सांई मंदिर के स्थापना के सात वर्ष पूरे होने पर 13 मार्च को धूमधाम से सांई बाबा की भव्य शोभा यात्रा नगर के जानकी मंदिर से बाजे गाजे के साथ निकाली जायेगी। शोभा यात्रा प्रात: 10 बजे से शुरू होकर नगर विभिन्न मार्गो से भ्रमण करती हुई तिपान नदी के तट पर स्थित साई धाम मंदिर पहुंचने पर शोभायात्रा का स्वागत किया जायेगा। इस दौरान शोभायात्रा के स्वागत में रंग गुलाल ढोल ढमाको के साथ होगा। साथ ही मदिंर में विषेश पूजा अर्चन की जायेगी। सात वर्ष पूर्ण होने पर सांई धाम कमेटी द्वारा शोभा यात्रा के बाद सांई मंदिर प्रांगण में धार्मिक भजन व विशाल भंडारा का भी आयोजन किया जायेगा। साई भक्तो सभी से अपील की है कि इस आयोजन में सफल बनाने के लिये अपनी सहभागिता दे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...