https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 31 मार्च 2020

लॉकडाउन में अन्य प्रदेशों में फँसे समस्याग्रस्त लोगो के लिए प्रदेश वार नोडल अधिकारी नियुक्त

जिला प्रशासन से सम्पर्क पर सुनिश्चित कराएँगे जीवनोपयोगी सुविधाएँ
अनूपपुर जिले ऐसे निवासी जो अनूपपुर से बाहर अन्य राज्यों में हैं, समस्याग्रस्त हैं, वे घबरायें नहीं, उन्हें आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी चंद्रमोहन ठाकुर ने इस हेतु प्रदेशवार नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। सम्बंधित नागरिक नि: संकोच सम्पर्क कर सकते हैं। नोडल अधिकारी आवंटित राज्यों में जिले के फंसे हुये समस्याग्रस्त श्रमिकों/नागरिकों से संपर्क स्थापित कर उनकी जानकारी प्राप्त कर उनके ठहरने,भोजन एवं चिकित्सकीय व्यवस्था सम्बंधी समस्याओं के निदान हेतु सम्बंधित जिला प्रशासन से संपर्क कर आवश्यक कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करेगें।

जम्मू एवं काश्मीर के लिए एस.बी. रावत, कार्यपालन यंत्री आरईएस (9424319746), आंध्रप्रदेश एवं तेलंगाना एस. के.साल्वे,कार्यपालन यंत्री पीएचई (9425333986), छत्तीसगढ़ के लिए सहायक संचालक मत्स्य एस.एस. परिहार (9301102243)महाराष्ट्र के लिए हेमंत खैरवार डीपीसी (9425344800),उत्तरप्रदेश के लिए डीएसराव जिला शिक्षा अधिकारी (9425889853), एनडी गुप्ता, उपसंचालक कृषि (9425147209) गुजरात, विकास मंडलोई, जिला आबकारी अधिकारी (7000369176) कर्नाटक एवं तमिलनाडु, बी.डी.नायर, सहायक संचालक उद्यानिकी (9424334051) को गोवा, वीपीएस चौहान, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवा (9009243976) को हरियाणा एवं पंजाब,अनिल कुमार मिश्रा, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग (9424777943)को दिल्ली में समस्याग्रस्त नागरिकों हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया गए हैं। इसके साथ ही जीडी माँझी एसडीओ डबल्यूआरडी (8770173423) एवं पीपी.रॉय जिला खनिज अधिकारी (9424306124) रिजर्व अधिकारी रखे गए हैं। जिन राज्यों के नाम सूची में नहीं है अथवा प्रारम्भिक सम्पर्क में समस्या का समाधान नही हो रहा है, वे नागरिक डॉ.उमेश कुमार द्विवेदी उप संचालक सामाजिक न्याय (94246 70006) अथवा विनोद परस्ते डीपीओ महिला एवं बाल विकास विभाग (94258 90156) से सम्पर्क कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सोते समय जहरीला कीड़ा काटने से युवती की मौत,परिवार में पसरा मातम

  अनूपपुर । कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम बरबसपुर निवासी युवती को गुरुवार एवं शुक्रवार रात्रि सो रही थी सुबह जहरीले कीड़े ने हाथ की को...