https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 26 मार्च 2020

सब्जी मंडी का संचालन उत्कृष्ट विद्यालय मैदान

अनूपपुर। सोशल डिस्टन्सिंग के प्रति आमजनो को जागरूक करने हेतु कोरोना नियंत्रण के लिए अनूपपुर में आस्थाई व्यवास्था के तौर पर सब्जी मंडी का संचालन शुक्रवार से शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में किया जाएगा। ताकि खरीदने के दौरान सोशल डिस्टन्सिंग की विधिवत रूप से पालना सुनिश्चित किया जा सके। कलेक्टर ने सभी नागरिकों से अपेक्षित सहयोग की बात कही है। उन्होने कहा अत्यंत आवश्यक होने पर ही बाहर आएँ एवं एक परिवार से केवल एक सदस्य ही सामग्री क्रय करने के लिए आए। इसके साथ ही खरीददारी के दौरान सोशल डिस्टन्सिंग (कम से कम 1 मीटर की परस्पर दूरी) मानको का अनिवार्य रूप से पालन करें।
जिले में कोरोना वायरस सम्बंधी जानकारी अब  वाटएप नम्बर में भी
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी चंद्रमोहन ठाकुर ने कोरोना वायरस सम्बंधी जानकारी हेतु टोल फ्री नम्बर 104 एवं 181 के साथ जिला स्तर पर वाटएप के माध्यम से निदान हेतु विशेष नम्बर जारी किया गया है। जिसका नम्बर 9479752407 है। नागरिक इस नम्बर में वाटएप के माध्यम से कोरोना वायरस सम्बंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...