https://halchalanuppur.blogspot.com
संविदाकर्मियों एवं अतिथि शिक्षकों से छल किया भाजपा नियमित करेगी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
संविदाकर्मियों एवं अतिथि शिक्षकों से छल किया भाजपा नियमित करेगी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 12 जुलाई 2020

कांग्रेस ने संविदाकर्मियों एवं अतिथि शिक्षकों से छल किया भाजपा सरकार नियमित करेगी- कैबिनेट मंत्री



अनूपपुर जिले में कांग्रेस हुई शून्य - भगवान दास सबनानी
अनूपपुर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के कद्दावर नेता बिसाहूलाल सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाकर सम्मान बढ़ाया है। इस दौरान अनूपपुर के बहुत से गाँव कांग्रेस मुक्त हो गये हैं। भाजपा अनूपपुर में प्रचण्ड बहुमत से विजयी होगी। उपरोक्त विचार रविवार को पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा उप चुनाव प्रदेश प्रबंध समिति के सदस्य एवं भाजपा नेता भगवान दास सबनानी ने व्यक्त किये। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल रौतेल, रविन्द्र यति, रामदास पुरी, सिद्धार्थ सिंह, मनोज द्विवेदी, राजेश सिंह उपस्थिति रहे।
पत्रकार वार्ता में भगवान सबनानी ने कहा कमलनाथ सरकार झूठ का पुलिंदा थी। किसानों , बेरोजगारों से धोखा किया गया। किसानों के ऋण माफ नहीं हुए, बेरोजगारों को चार हजार कभी नहीं मिला, कन्या विवाह योजना मे किसी को भी 51000 नही दिया। विधायकों का काम तक नहीं करते थे। इससे नाराज होकर बिसाहूलाल सिंह सहित अन्य विधायको ने कांग्रेस छोड़ दिया।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हम उप चुनाव में सर्वाधिक मतों से जीतेगें। कांग्रेस दौड़ में नही है। समर्थकों के भाजपा में आने से कांग्रेस शून्य हो गई है। कमलनाथ के पास क्षेत्र की समस्या, यहाँ के कार्यों को लेकर उदासीन थे। हमेशा खजाना खाली होने का रोना रोते रहे। उन्होने कहा मेरा प्रयास होगा कि रेलवे ओव्हर ब्रिज, 200 बिस्तर का अस्पताल, 620 मेगावाट का पावर हाउस जल्दी बने। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने 73 करोड के काम स्वीकृत किये। 10 नल जल योजना स्वीकृत हुए। अनूपपुर के साथ प्रदेश का समग्र विकास हो।
एक प्रश्न के जवाब मे मंत्री ने कहा कि संविदाकर्मियों  एवं अतिथि शिक्षकों को नियमित करने के लिये कैबिनेट मे प्रस्ताव लाकर उन्हे नियमित करने का काम हम करेगें। संविदाकर्मियों एवं अतिथि शिक्षकों से छल किया है, भाजपा सरकार उन्हे नियमित करेगी।
जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत का विस्तार से जिक्र करते हुए कोविड 19 के संकट को अवसर मे बदलने के लिये आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा भारत कोरोना संकटकाल में वेंटिलेटर, पीपीई, मास्क , दवाओं के निर्माण में आत्मनिर्भर हो कर विदेशों में भी आपूर्ति कर रही है।

संघर्ष सपूत कामरेड अतुल कुमार अंजान के निधन से प्रदेश में शोक की लहर

  मप्र भाकपा के सहायक राज्य सचिव का. हरिद्वार सिंह अंत्येष्टि में शामि ल होने लखनऊ रवाना अनूपपुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय स...