https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 28 मार्च 2020

भूखे जानवरो की चिंता बिजुरी पुलिस ने की मानवता की मिशाल,कराया भोजन का प्रबंध

विकास पाण्डेय

बिजुरी। कोरोना के कहर से लोगो को बचाने के लिए सामाजिक दूरी बनाने के लिए पूरे देश मे लाकडाउन में है आवश्यक चीजो के लिए बजार कुछ देर के लिए खोले जाते है। ऐसे मे सबसे बड़ी मुसीबत का सामना सड़क पर घूम घूम कर पेट भरने वाले जानवरो को करना पड़ रहा है। ऐसे में बिजुरी थाने के प्रभारी नगर निरीक्षक संजय पाठक ने इनका ख्याल रखा है जब पूरा लाकडाउन था और सड़को पर सन्नाटा पसरा था तब नगर निरीक्षक अपने दल बल के साथ  जगह-जगह घूम कर  लोगो को लाकडाउन के दौरान  कोई अपने घर में रहने की हिदायत दे रहे थे इसी दौरान  उनकी नजर सड़क पर बैठे हुए कुत्तो और गायो पर पड़ी  तो उन्होंने रोटी का इन्तजाम कर रोटी खिलाया। जहा एक ओर पुलिस की डांडा वाली छवि के विपरीत मानवता से लोगो ने बिजुरी पुलिस के कार्यो की प्रशंसा की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...