https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 17 मार्च 2020

हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, सिर पर लाठी से किया था प्रहार

अनूपपुर रामनगर थाना पुलिस ने 17 मार्च को हत्या के प्रयास का आरोपी 46 वर्षीय मान सिंह गोंड निवासी निमहा रामनगर को गिरफ्तार किया है। जिसे न्यायालय प्रस्तुत किया गया है। थाना प्रभारी बीएन प्रजापति ने बताया कि 25 दिसम्बर 2019 को कमल सिंह गोंड पिता जयपाल सिंह गोंड निवासी निमहा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि मान सिंह गोंड द्वारा गाली गलौज करते हुए लाठी से सिर पर प्रहार कर दिया है। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर भाग गया है। पुलिस ने आरोपी मान सिंह गोंड के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करते हुए घायल का मेडिकल जांच कराया, जिसमें सिर पर गहरा घाव के निशान और मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार हत्या के प्रयास की धारा को बढ़ाया कर खोजबीन आरम्भ की। जिसमें मंगलवार को ग्राम निमहा से गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी बीएन प्रजापति, सहायक उपनिरीक्षक रंगनाथ मिश्रा, प्र.आरक्षक जगत बहादुर साहू, आरक्षक सनत द्विवेदी, राहुल प्रजापति शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...