https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 13 फ़रवरी 2018

युवक ने फांसी लगा की आत्महत्या

अनूपपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोन  मौहरी में 27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार भाईयालाल कोल जो कि राज मिस्त्री 12 फरवरी की शाम को घर वापस आया तथा खाना खाकर सो गया, वहीं सुबह परिजनो द्वारा उसे कमरे में फांसी पर लटकता पाया, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए शव को नीचे उतार पंचनामा तैयार करते हुए शव को पीएम के लिए 13 फरवरी को जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां पीएम उपरांत शव परिजनो को सौंप दिया गय। पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं युवक के फांसी लगाने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...