https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2018

ग्राम बडहर में छ: माह से नही है बिजली



जनप्रतिनिधियों,अधिकारियो से की गई शिकायत का नही असर
अनूपपुर। जिला मुख्यालय से 21 किमी दूर स्थित आदिवासी बाहुल्य ग्राम बडहर में पिछले ६ माह से बिजली आपूर्ति ठप है। क्षेत्र से गुजरी सर्विस लाईन की २९ बिजली खम्भों के बिजली तारों को अज्ञात चोरों ने काटकर चुरा लिया है। जिसके कारण यहां लगे ट्रांसफार्मर सिर्फ शोभा की बस्तु बनकर रह गई है। बिजली आपूर्ति बंद होने के कारण ग्राम बडहड़ अंतर्गत आने वाले ६ ग्रामों के हजारों परिवार अंध्ेारे में जीने को विवश है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पूर्व २८ जुलाई को दर्जनों खम्भों के बिजली तार को काटकर अज्ञात चोर चुरा ले गए थे। जिसकी सूचना बिजली विभाग को दी गई। लेकिन विभाग ने उसका मरम्मत कार्य तक कराना उचित नहीं समझा। परिणामस्वरूप बिजली की कटौती ने चोरों ने २४ अक्टूबर, १२ दिसम्बर की रात को लगभग २९ बिजली खम्भों के बीच की तार काटकर चुरा ले गए। जानकारी के अनुसार ग्रामीणों द्वारा जनप्रतिनिधियों को की गई शिकायत में जिले के प्रभारीमंत्री, संसदीय क्षेत्र सांसद, विधायक के हस्तक्षेप के बाद भी विद्युत विभाग के अधिकारी ग्राम बडहर में निरंतर तीन बार चोरी हुए विद्युत तार को लगाने में लापरवाही बरत रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...