https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 27 फ़रवरी 2018

जनसुनवाई में कलेक्टर ने लोगों की सुनी समस्याएं

अनूपपुर। कलेक्टर अजय शर्मा ने जनसुनवाई कार्यक्रम में जिले भर से आए आवेदकों की समस्याओं को सुनकर निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर डॉ.आर.पी.तिवारी सहित विभिन्न विभागों के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

जनसुनवाई में ग्राम अमगवां तहसील जैतहरी की सेमवती यादव ने अपने मृतक पुत्र भागवली यादव के स्थान पर मोजर बियर में नौकरी दिलाए जाने, ग्राम बम्हनी के हीरालाल पटेल ने तहसील न्यायालय वृत्त फुनगा में रिकार्ड सुधार कराए जाने, ग्राम भोलग$ढ की शान्ती बाई पटेल ने भूमि पर जबरन कब्जा करने, शा. औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पदस्थ प्रशिक्षण अधिकारी (अतिथि विद्वान) मंजुल मयंक पाण्डेय ने नियम विरूद्घ वेतन काटने,शा.माध्यमिक विद्यालय कदमसरा में पदस्थ अतिथि शिक्षक वर्ग-2 (विज्ञान एवं गणित) आनंद कुमार गुप्ता ने मानदेय का भुगतान कराए जाने, ग्राम पंचायत कदमटोला के  पूरनलाल केवट ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का लाभ दिलाए जाने, ग्राम रेउला तहसील कोतमा की विमला बाई गोंड ने फसल नुकसान का मुआवजा राशि दिलाए जाने के संबंध में आवेदन दिया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...