https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 22 फ़रवरी 2018

इंगाराजवि के केविकें विशेषज्ञों ने किसानों को दी वैज्ञानिक खेती की जानकारी

 अमरकटंक (अनूपपुर)। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र के तत्वावधान में पुष्पराजग$ढ के आमगंवा ग्राम में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर खेती की उन्नत तकनीक के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इसमें प्रमुख रूप से उन्नत बीजों की जानकारी, बीजोपचार और कीट एवं बीमारियों के बारे में किसानों को बताया गया। केविके प्रमुख और वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एस.के. पांडे के निर्देशन में कृषि वैज्ञानिकों की टीम ने सबसे पहले स्थानीय किसानों से खेती में आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इसके पश्चात उन्हें उन्नत किस्मों के उपयोग,सिंचाई के साधन,बीजोपचार करने, कीट व बीमारियों से फसलों के बचाव,पाले से फसल की सुरक्षा, पंक्ति में बुवाई करना,फसलों की वैज्ञानिक कार्यमाला आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। डॉ.पांडे ने किसानों को केवीके के उद्देश्यों, सिद्घांतों और कार्यप्रणाली के बारे में भी बताया। किसानों से विचार-विमर्श के बाद वैज्ञानिकों ने आमगंवा, भरणी और ताली ग्राम के खेतों का भ्रमण कर किसानों को उपयोगी जानकारी दी। इस अवसर पर विशेषज्ञ संदीप चौहान (कृषि प्रसार), अनिल कुरमी (फसल सुरक्षा), सूर्यकांत नागरे (शस्य विज्ञान), योगेश सिंह (एग्रो फोरेस्ट्री), सुनील राठौर आदि ने किसानों की जिज्ञासाओं को शांत किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...