https://halchalanuppur.blogspot.com

रविवार, 25 फ़रवरी 2018

मरीजो को प्लेटफार्म लाने ले जाने किराना व्यवसाई ने प्रदान किया स्ट्रेचर ट्रॉली

अनूपपुर। रेलवे जंक्शन अनूपपुर में प्रतिदिन हजारों यात्रियों की भीड़ सहित मरीजो व घायलो की सहायता के उद्देश्य से नगर के युवा किराना व्यापारी व समाजसेवी अब्दुल रहीम द्वारा 24 फरवरी को मुख्य स्टेशन अधीक्षक एस दास व मुख्य टिकट निरीक्षक अरुण शर्मा को स्ट्रेचर ट्रॉली प्रदान किया गया। जिससे मरीजो को रेलवे स्टेशन के अंदर व बाहर पहुंचाया जा सके। इस अवसर पर रेलवे मजदूर कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री लक्ष्मण राव, चेतन मिश्रा, आशीष द्विवेदी, प्रदीप यादव, किराना व्यापारी संघ अध्यक्ष राकेश गौतम एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता, उमेश राय, योगेन्द्र राय, अकरम राठौर, सुशील गुप्ता, दिनेश शिवहरे, कैलाश केशरवानी उपस्थित रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...