https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 15 फ़रवरी 2018

अपहरण कर जबरन की शादी, मामला पंजीबद्ध

अनूपपुर। थाना भालूमाडा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लतार में निवास करने वाली 30 वर्षीय युवती को गांव के ही राजेन्द्र तिवारी द्वारा फोन पर धमकी देने तथा अपहरण कर दवाब बनाते हुए शादी कराने का मामला थाने पहुंचा। जहां शिकायत के आधार पर पुलिस ने राजेन्द्र तिवारी एवं उसके परिजन गणेश शर्मा, तारा शर्मा के खिलाफ  धारा 365, 366, 368, 354, 342, 506, 34 के तहत मामला पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना प्रारंभ की जा रही है। पूरे मामले में सी.एल.विश्वकर्मा ने बताया कि युवती अपने परिजनो के साथ थाने पहुंच बताया कि राजेन्द्र तिवारी द्वारा 31 जनवरी को जबरदस्ती धमकाते हुए उसे अपने साथ इंदौर ले गया जहा बंधक बनाकर रखने के बाद अपने जीजा एवं दीदी के सहयोग आर्य समाज मे जबरन शादी करवाई गई। आरोपी राजेन्द्र तिवारी द्वारा शादी के बाद ज्यादती करने का प्रयास किया गया। युवती किसी प्रकार इंदौर से वापस अपने गांव लता पहुंच परिजनो से पूरी घटना बताते हुए 13 फरवरी को थाना भालूमाडा मे विभिन्न धाराओ के तहत रिर्पोट दर्ज कराई गई। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...