https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 28 फ़रवरी 2018

विज्ञान और प्रौद्योगिकी में और अधिक निवेश की आवश्यकता-प्रो. प्रसाद


राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर इंगांराजवि में आयोजित हुए कई कार्यक्रम
अमरकटंक (अनूपपुर)। सतीश धवन स्पेस सेंटर के पूर्व निदेशक प्रो.एम.वाई.एस.प्रसाद ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी में और अधिक निवेश करके भारत को विकसित राष्ट्र बनाया जा सकता है। इसके लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर प्रयास करने होंगे। श्री प्रसाद राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकटंक में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।

श्री प्रसाद ने फोसटरिंग साइंटिफिक टेंपर एंड कनवर्जेंस ऑफ साइंस एंड इंजीनियरिंग इन स्पेस फील्ड विषय पर व्याख्यान देते हुए छात्रों को सेटेलाइट के निर्माण और इसको स्थापित करने तक की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उपग्रह को स्थापित करने में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विशेषज्ञों के संयुक्त प्रयासों की आवश्यकता होती है। उन्होंने देश के अंदर सामाजिक परिवर्तन में विज्ञान की भूमिका को अहम बताते हुए युवाओं से विज्ञान और प्रौद्योगिकी को अपना करियर बनाने का आह्वान किया। श्री प्रसाद विगनान विश्वविद्यालय, गुंटूर, आंध्र प्रदेश के कुलपति भी हैं।
कुलपति प्रो. टी.वी. कटटीमनी ने विज्ञान के माध्यम से देश के सम्मुख उपस्थित चुनौतियों का सामना करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आईजीएनटीयू विभिन्न प्रोजेक्ट के माध्यम से विज्ञान को समाज के साथ जो$डने का प्रयास कर रहा है। इसके लिए विभिन्न विभागों के बीच समन्वय का प्रयास किया जा रहा है।
इससे पूर्व डीन (साइंस) प्रो.नवीन कुमार शर्मा ने सभी का स्वागत करते हुए विज्ञान शिक्षा को और अधिक प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संयोजन प्रो.भूमिनाथ त्रिपाठी ने किया। संचालन डॉ. राहिल यूसुफ जई ने किया। इस अवसर पर डॉ.विजय प्रमाणिक को प्रेजीडेंट्स यंग साइंटिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ.अनिरूद्घ कुमार सहित ब$डी संख्या में शिक्षकों और छात्रों ने भाग लिया। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर प्रात:स्लो साइकिल प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। इसका संयोजन डॉ.राजेश कुमार ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

जोहिला नदी में नहाने गये किशोर-किशोरी की डूबने से मृत्यु

अनूपपुर। पुष्पराजगढ़ के थाना राजेन्द्रग्राम अंतर्गत ग्राम बसनिहा में जोहिला नदी में 25 जून की दोपहर नहाने गये दो किशोरो की डूबने से मृत्यु ...