https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 15 फ़रवरी 2018

संदिग्धहालत में मिला युवक का शव, ठंड से मरने की आशंका

नशे की हालत में रात के दौरान धूम रहा युवक

अनूपपुर। बिजुरी थाना क्षेत्र वार्ड क्रमांक 9 में गुरूवार 15 फरवरी की सुबह 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया। मृतक बछौली गांव निवासी जयकरण गोंड का पुत्र संत कुमार गोंड बताया जाता है, जो बुधवार की रात बाजार क्षेत्र में शराब के नशे में धूमता पाया गया था। वार्डवासियों की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पीएम उपरांत परिजनों को सौंप दिया। पुलिस प्रथम दृष्टया में रात के दौरान नशे की हालत में खुले आसमान के नीचे पड़े होने पर ठंड की वजह से मौत होने का कारण मान रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही सही जानकारी सामने आ पाएगी। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

13 घंटे बाद डूबे किशोर का शव सुबह नदी में परिजनों को उतराता मिला

आधी रात तक चले रेस्क्यू और सुबह शव मिलने बाद एसडीआरएफ टीम लौटी अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत केवई नदी ...