https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 28 फ़रवरी 2018

छात्राओं एंव महिलाओं की सुरक्षा को लेकर महिला फेडरेशन ने सौंपा ज्ञापन

कोतमा। क्षेत्र में बढ़ते महिला अपराधों एंव छात्राओं की सुरक्षा को लेकर भारतीय महिला फेडरेशन द्वारा 28 फरवरी को कोतमा एसडीएम मिलिंद नागदेव के नाम पूजा पनिका हत्या कांड की जांच सहित महिला अपराधों पर रोकथाम की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा गया। ज्ञापन सौंपने वालों में राधा देवनाथ, रामवती यादव, डॉ. करुणा सोनी, जानकी बाई गोंड, श्याम सुन्दरी, सरिता चतुर्वेदी, सुषमा कैथल, पुष्पा पोद्दार, सविता प्रजापति सहित अन्य महिलाएं शामिल रही। ज्ञापन में उल्लेख किया कि हाल में ही स्कूली छात्रा पूजा पनिका की खुलेआम दिल दहला देने वाली हत्या से साबित होता है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। छात्राएं, महिलाएं उत्पीडऩ सहित भय से पीडि़त है। स्कूल एंव कॉलेज में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे। वहीं उन्होंने छात्रा की हत्या के बाद उसके परिजनों को उचित मुआवजा एंव परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने, जिले के सभी कन्या स्कूलों एंव कॉलेजों के गेट पर सीसीटीवी कैमरा लगाने, छात्राओं एंव  महिलाओं के साथ घटित अपराध पर तत्काल कार्रवाई, स्कूलो में सुरक्षा गश्त एंव मनचलों के खिलाफ एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन करने, छात्रा की हत्या के पूर्व प्रबंधन द्वारा कोई एहितियात कदम नहीं उठाए गए जिसकी जांच कराने एंव आगे ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना पर आश्वासन दिलाने की मांग रखी।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...