https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 28 फ़रवरी 2018

आंखों पर काली पट्टी बांध सहकारी संस्था महासंघ के सदस्यों ने किया धरना प्रदर्शन

                          अनूपपुरअपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर पिछले २१ फरवरी से हड़ताल पर बैठे म.
प्र. प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाएं महासंघ के सदस्यों ने बुधवार २८ फरवरी को आंखों पर काली पट्टी बांधकर शासन के खिलाफ नाराजगी जताई। इंदिरा तिराहा पर सप्ताह दिनों से धरना प्रदर्शन पर बैठे महांसघ के सदस्यों का कहना था कि हमारी सरकार गूंगी और अंधी हो गई है, उसे अपनी जनता की समस्याएं तथा लोगों की जरूरत नहीं दिखती और नहीं उसके निराकरण में कुछ बोली जा रही है। यहीं कारण है कि पिछले १० दिनों के अंदर प्रदेश की विभागीय कार्यो सहित योजनाओं को क्रियान्वियत करने वाले लाखों की तादाद में कर्मचारी सरकार के विरोध में सड़कों पर बैठे हैं। लेकिन दूसरी ओर सरकार है कि खुली आंखों से समस्याओं को देखते हुए हाथ पर हाथ धड़ी बैठी। उनके मंत्री बेतुकी बयान देकर कर्मचारियों को आक्रोशित कर रहे हैं। महांसघ जिला अध्यक्ष के अनुसार मप्र. सहकारी संस्थाएं कर्मचारी महासंघ के लगभग ४०० सदस्य इस अनिश्चिकालीन हड़ताल में शामिल हैं। महासंघ की तीन मांगों में प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं में पदस्थ कर्मचारियों का वेतनमान लागू किया जाए, प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं में पदस्थ कर्मचारियों का जिला कैडर स्थानांतरण लागू किया जाए तथा संस्थाओं में कार्यरत कम्प्यूटर ऑपरेटर को सेवा नियम में लिए जाने, सेवानिवृत्त आयु 62 वर्ष, शासकीय उचित मूल्य दुकानों को समूह में देने का निर्णय वापस कर दुकानों को पुन: समिति को दी जाए, समितियों में भुगतान क्षमता के मापदंड को पूर्णत: समाप्त कर कर्मचारियों को राज्य शासन कर्मचारियों का दर्जा दिया जाए शामिल है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...