https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2018

विकास कार्यों की समीक्षा बैठक 21 फरवरी को



अनूपपुर। अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय अनूपपुर के सभाकक्ष में विधायक रामलाल रौतेल की अध्यक्षता में 21 फरवरी को दोपहर 3 बजे हितग्राहीमूलक एवं विकास कार्यों की वित्तीय वर्ष 2015-16, 2016-17 व 2017-18 की प्रतिवेदन सहित समीक्षा बैठक आयोजित किया गया है। इस बैठक में विकासखंड स्तर के समस्त विभागों के विकास एवं हितग्राहीमूलक कार्य तथा विभाग को प्राप्त आवंटन, प्रशासकीय स्वीकृतियों के संबंध में समीक्षा की जाएगी। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रवीण फुलपगारे ने अनुभाग स्तर के सभी अधिकारियों को नियत समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...