https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 28 फ़रवरी 2018

होलिका दहन पर, हास्य व्यंग की होगी बौछार

कोतमा। वसंत ऋतु में मनाए जाने वाले रंगों का पावन पर्व होली हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। यह पर्व पारंपरिक रूप से दो दिनों तक मनाया जाता है। इसी कड़ी में गुरुवार1 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। जिसे लेकर नगर के प्रत्येक वार्डो में तैयारी चल रही है। जगह-जगह होली के डांग लगाए गए है जो कि रात के समय दहन किया जाएगा। वहीं होली को लेकर नगर के व्यापारियों द्वारा हास्य एंव परिहास से ओतप्रोत कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है, जो 3 मार्च को गाधी चौक पर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान ही छोटे रूप में मटकी फोड का आयोजन भी होना है। होली पर्व की तैयारी तथा परीक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा बिना अनुमति डीजे संचालन पर जब्ती करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए सभी डीजे संचालको को चेतावनी दी जा चुकी है। जबकि शहर में हुड़दंग तथा असामाजिक तत्वों द्वारा की जाने वाली छेड़छाड़ की घटना को रोकन पुलिस की आधा दर्जन से ज्यादा मोबाईल पार्टी गश्त पर तैनात की गई है। हालांकि होली से पूर्व बस्तियों में फाग की मधुर गान रातों को गुंजायमान हो रही है। होली को शुक्रवार का दिन होने के कारण मुस्लिम भाई नमाज पढेंगे जिसको लेकर भी पुलिस व्यवस्था में जुटी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...