https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2018

दो बाइकों की आपसी भिंडत दोनो घायल

अनूपपुर। जैतहरी मार्ग पर गुरूवार की रात दो बाइकों की आपसी भिंडत में दोनो बाइक सवार घायल हो गए। दोनों घायलों में ३५ वर्षीय लालमन कोल पिता बंतु कोल निवासी सेंदुरी गांव तथा २६ वर्षीय शशिकांत सोनी पिता चंद्रभान सोनी बम्हनी गांव निवासी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि दोनों बाइक सवार तेज रफ्तार में वाहन चला रहे थे, जहां सामने से आ रही वाहन की रोशनी में एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर सामने से आ रही दूसरी बाइक सवार से जा टकराए। घटना में दोनों सवारों के सिर तथा पैर में चोटे आई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

13 घंटे बाद डूबे किशोर का शव सुबह नदी में परिजनों को उतराता मिला

आधी रात तक चले रेस्क्यू और सुबह शव मिलने बाद एसडीआरएफ टीम लौटी अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत केवई नदी ...