https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 21 फ़रवरी 2018

अन्तरा गर्भनिरोधक इंजेक्शन नि:शुल्क उपलब्ध

अनूपपुर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वा. अधिकारी डॉ. आर.पी. श्रीवास्तव ने बताया कि जिला चिकित्सालय सहित सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में Óअन्तरा' गर्भनिरोधक इंजेक्शन नि:शुल्क उपलब्ध है। इस इंजेक्शन का उपयोग करने से तीन माह तक गर्भधारण नहीं होता है। यह इंजेक्शन इंट्रामसकुलर के रूप में बांह, जंघा, कमर पर लगाया जा सकता है। यह केवल महिलाओं के लिये उपयोगी है। एक बार इजेक्शन लगाने के बाद तीन माह तक गर्भधारण से बचा जा सकता है। यह पूर्ण रूप से प्रभावशील, सुरक्षित एवं साइड इफैक्टरहित है। स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिये भी छह सप्ताह बाद इस इंजेक्शन को लगाया जा सकता है। साथ ही गर्भनिरोधक ओरल पिल्स, छाया गोली महिलाओं को गर्भनिरोधन के लिये उपयोगी है। सप्ताह में दो गोलियों का सेवन करके गर्भधारण से बचा जा सकता है।
लगाई गई है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

जोहिला नदी में नहाने गये किशोर-किशोरी की डूबने से मृत्यु

अनूपपुर। पुष्पराजगढ़ के थाना राजेन्द्रग्राम अंतर्गत ग्राम बसनिहा में जोहिला नदी में 25 जून की दोपहर नहाने गये दो किशोरो की डूबने से मृत्यु ...