https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 1 फ़रवरी 2018

निर्धारित समय सीमा में किसानों को नहीं मिल रही धान बिक्री की राशि- बिसाहूलाल सिंह सप्ताह भर में नहीं हुआ किसानों का भुगतान तो होगा आंदोलन

अनूपपुर। पूर्व मंत्री वरिष्ठ कांग्रेस नेता बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि शासन के आदेशानुसार आदिम जाति सहकारी समितियों किसानों की धान खरीदी खरीदी कर ली गई है। लेकिन निर्धारित समय सीमा में किसानों को धान बिक्री की राशि संस्था द्वारा नहीं दी जा रही, जिसे लेकर जिले के किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। श्री सिंह ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र अनूपपुर, कोतमा, पुष्पराजगढ़ के हजारों ऐसे किसान हैं, जिन्हें धान बिक्री की रसीद दी गई है, उसमें उल्लेख है कि सप्ताह भर के अंदर किसान के खाते में विभाग द्वारा राशि भेज दी जायेगी, लेकिन धान बिक्री के दो माह बाद भी किसानों को धान बिक्री की राशि नहीं मिल पा रही। उन्होंने कहा कि शासन, प्रशासन एवं सहकारी समितियों के अधिकारी, कर्मचारी किसानों के साथ खुलेआम छलावा कर रहे हैं। पूर्व मंत्री श्री सिंह ने शासन, प्रशासन एवं विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि कभी बोरा बारदाना तो कभी धान परिदान न होने के चलते राशि भुगतान में हीलाहवाली का बहाना बताया जा रहा है जो किसान हित में नहीं है। बल्कि विभाग की लचर व्यवस्था से किसान परेशान है। श्री सिंह ने संभाग आयुक्त, कलेक्टर अजय शर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी केव्हीएस चौधरी, नागरिक आपूर्ति महाप्रबंधक, सहकारिता उपायुक्त, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक महाप्रबंधक, शाखा प्रबंधक, समिति प्रबंधकों से मांग किया है कि जिन किसानों की धान खरीदी की रसीद दे दी गई है उनके बैंक खातों में सप्ताह भर के अंदर राशि जमा कराई जाये अन्यथा जिले भर के किसान अपने धान बिक्री की राशि मांग को लेकर आंदोलन के लिए विवश होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

धान परिवहन में हेरफेर कर करोड़ों का नुकसान, आदेश जारी कर 24 घंटे में तोड़ा गया नियम

डीएसओ द्वारा कराए जा रहे क्रॉस मूवमेंट गेम 2 का खुलासा, मामला उपार्जित धान का अनूपपुर। मध्य प्रदेश की अनूपपुर जिले में जिले में उपार्जित धान...