https://halchalanuppur.blogspot.com

रविवार, 11 फ़रवरी 2018

पॉलीटेक्रिक महाविद्यालय में वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट पर व्याख्यान संपन्न



अनूपपुर। शासकीय पॉलीटेक्रिक महाविद्यालय में 8 फरवरी को छात्रों के लिए इन्वायरमेंटल इंजीनियर एवं सेफ्टी (वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट) विषय पर एक विशेष व्याख्यान, अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई के वरिष्ठ रसायनज्ञ रूद्रशरण मिश्रा द्वारा दिया गया। श्री मिश्रा द्वारा छात्रों को अशुद्ध जल और उससे होने वाली बीमारियों तथा थर्मल पावर स्टेशन में शुद्ध जल कैसे बनाया जाता है और अशुद्ध जल से होने वाली हानियों के बारे में विस्तृत्व रूप से बताया गया। यह व्याख्यान संस्था के प्राचार्य एस. के. पांडेय के मार्गदर्शन में उत्कर्ष अग्रवाल व्याख्याता कम्प्यूटर सांइस इंजीनियर ने संपन्न किया। जिसमें संस्था के छात्रों के साथ-साथ संस्था के सभी शासकीय सेवकों ने भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...