https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 7 जुलाई 2020

एक किलो गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार


अनूपपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र पुरानी बस्ती वार्ड क्रमांक 15 में किराना दुकान से गांजा बेचते पुलिस ने 7 जुलाई को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोतवाली निरीक्षक नरेंद्र पाल ने बताया की मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम बनाकर दबिश दी गई। जहां किराना दुकान के अंदर से 1 किलो 200 ग्राम गांजा के साथ दुकान संचालक 52 वर्षीय भईयालाल गुप्ता पिता राम कृपाल गुप्ता को गिरफ्तार करते हुए एनडीपीएस के तहत कार्यवाही की गई है। इस दौरान सहायक उपनिरीक्षक मंगला दुबे, प्रधान आरक्षक अशोक गुप्ता, विश्वनाथ द्विवेदी, आरक्षक विजय सिंह, पियूष प्रसाद नापित, रामधनी तिवारी एवं महिला आरक्षक शैफाली चतुर्वेदी शामिल रही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

13 घंटे बाद डूबे किशोर का शव सुबह नदी में परिजनों को उतराता मिला

आधी रात तक चले रेस्क्यू और सुबह शव मिलने बाद एसडीआरएफ टीम लौटी अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत केवई नदी ...