https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 22 जुलाई 2020

अनूपपुर जिले के कोरोना नियंत्रण प्रभारी 24 जुलाई को आएँगे



कोरोना संक्रमण से बचाव व तैयारियों की करेंगे समीक्षा
अनूपपुर। सचिव खनिज विभाग एवं अनूपपुर जिले के के प्रभारी कोरोना नियंत्रण सुखवीर सिंह 24 जुलाई को अनूपपुर आएँगे जहां कोरोना संक्रमण नियंत्रण की गई अबतक की कार्यवाहियों,तैयारियों की समीक्षा करेंगे। प्रभारी कोरोना नियंत्रण सुखवीर सिंह 24 जुलाई को अनूपपुर आगवन के साथ प्रात: 11 बजे कलेक्ट्रैट सभाकक्ष में राजस्व एवं स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक कर कोरोना संक्रमण की रोकथाम, तैयारियों एवं वस्तुस्थिति की समीक्षा करेंगे। दोपहर 12 बजे कोविड केयर सेंटर एवं जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात राजेन्द्रग्राम रेस्ट हाउस में राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

13 घंटे बाद डूबे किशोर का शव सुबह नदी में परिजनों को उतराता मिला

आधी रात तक चले रेस्क्यू और सुबह शव मिलने बाद एसडीआरएफ टीम लौटी अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत केवई नदी ...