https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 29 जुलाई 2020

अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर जब्त, चालक, मालिक पर मामला पंजीबद्घ



अनूपपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चटुआ के पास बुधवार को पुलिस ने रेत का अवैध परिवहन करते हुए ट्रैक्टर को जब्त खिलाफ धारा खनिज अधिनियम, मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला पंजीबद्घ करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी देते हुए सहायक उपनिरीक्षक मंगला प्रसाद दुबे ने बताया कि बुधवार को देहात भ्रमण के दौरान ग्राम चटुआ स्थित क्रेशर के पास ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 65 एए 3309 रेत का परिवहन करते देखा गया, जिसे रोकते हुए ट्रैक्टर में लोड रेत से संबंधित दस्तावेज की चालक से मांग की गई, लेकिन चालक द्वारा मौके पर किसी भी तरह का दस्तावेज नही दिखाया गया, जिसके बाद ट्रैक्टर को जब्त करते हुए कोतवाली अनूपपुर में खड़ा कराते हुए चालक बृजभान को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

13 घंटे बाद डूबे किशोर का शव सुबह नदी में परिजनों को उतराता मिला

आधी रात तक चले रेस्क्यू और सुबह शव मिलने बाद एसडीआरएफ टीम लौटी अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत केवई नदी ...