https://halchalanuppur.blogspot.com

रविवार, 12 जुलाई 2020

चुनाव प्रबंध समिति एवं कोर समूह की बैठक में उप चुनाव विजय की बनी रणनीति

अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर विधानसभा उप चुनाव प्रदेश में सर्वाधिक मतों से जीतेगी। प्रदेश के कद्दावर नेता, मंत्री बिसाहूलाल सिंह एवं उनके समर्थकों के भाजपा में आने से कांग्रेस शून्य हो गई है। रविवार को भाजपा चुनाव प्रबंध समिति एवं कोर समूह की आन्तरिक बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा उपचुनाव संयोजक भगवान दास सबनानी ने व्यक्त किये।
अनूपपुर उप चुनाव मीडिया प्रभारी मनोज द्विवेदी बताया कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कांग्रेस पर करारा वार करते हुए कहा कि मेरा झोला ढोकर विधायक बनने वाले सट्टा, जुआ,शराब,कबाड का काम कराने लगे। उन्हे बचाने के लिये कमलनाथ के आफिस से फोन आता था। कमलनाथ ने मुख्यमंत्री रहते हुए पन्द्रह महीने में एक भी वचन पूरा नहीं किया। किसानों, बेरोजगारों से छलावा किया। तभी हमने तय किया कि ऐसी धोखेबाज सरकार नहीं रहने देगें।
प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल रौतेल ने अनूपपुर में जीत को सुनिश्चित बताते हुए कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा विचारधारा, कार्यकर्ताओं की मेहनत, एकजुटता के कारण हम दो सांसद से 300 से अधिक सांसदों तक पहुंचे हैं।
प्रदेश प्रबंध समिति के सदस्य, भोपाल के पार्षद रविन्द्र यति ने कार्यकर्ताओं से केन्द्र,राज्य सरकार की सफल योजनाओं की चर्चा करके,बूथ स्तर पर ले जाने की अपील की। जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम ने बैठक के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया। बैठक में पदाधिकारियों के साथ चुनाव प्रबंध समिति, कोर समूह के सदस्य, मंडल अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेता रामदास पुरी, सिद्धार्थ सिंह के साथ प्रबंध समिति,जिला कोर ग्रुप के सदस्यों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा चुनाव एक युद्ध है। सभी के दायित्व तय किये गये हैं। भाजपा मप्र ने कोर समूह,प्रबंध समिति का गठन किया है। कार्यविभाजन कागज में ना रहे, योजनाबद्ध तरीके से एकजुटता से बूथ स्तर पर कार्य करके हम यह चुनाव जीतने जा रहे हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सोते समय जहरीला कीड़ा काटने से युवती की मौत,परिवार में पसरा मातम

  अनूपपुर । कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम बरबसपुर निवासी युवती को गुरुवार एवं शुक्रवार रात्रि सो रही थी सुबह जहरीले कीड़े ने हाथ की को...