https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 17 जुलाई 2020

कांग्रेस के पास मुद्दों का आभाव,कर रही ओछी राजनीति - राकेश पाण्डेय



अनूपपुर हमारी पहचान राष्ट्र के लिये समर्पित विचारधारा के सदस्य के रुप में है। केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा चीन के गलवान घाटी में सेना को जवाब देने के लिये दी गयी खुली छूट का परिणाम है कि हमारे वीर जवानों ने चीन को मुंहतोड जवाब दिया। विश्व में भारत मजबूत होकर उभरा है। कोई देश अब भारत की अनदेखी नहीं कर सकता। भाजपा की सरकार है इसलिये जनता निश्चिंत है। कोरोनाकाल मे मोदी सरकार ने बखूबी जनता की रक्षा की। शुक्रवार को जिला मुख्यालय में आयोजित अनूपपुर नगर मंडल के सम्मेलन में शहडोल जिला महामंत्री राकेश पाण्डेय ने कहा।
उन्होने कहा यह युद्ध पूर्व की तैयारी की तरह है। जब हम चुनाव मैदान में उतरेंगे तो बहुत से सवालों का जवाब देने के लिये मन से तैयार रहना चाहिए। भाजपा व्यक्ति आधारित पार्टी नहीं है। कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, इसलिए अजेय है। पिछले पन्द्रह महीने में भाजपा ने सजग विपक्ष का कार्य किया। कांग्रेस के पास मुद्दों का आभाव है। वो बिसाहूलाल सिंह पर बिकाऊ होने का अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। जबकि आम जनता, भाजपा के कार्यकर्ताओं को इसकी सच्चाई पता है। वो लगातार जनजातीय नेता को अपमानित कर रहे हैं। विधानसभा अनूपपुर की जनता इसे बर्दाश्त नही करेगी।
जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम ने कहा कि चुनाव की दृष्टि से अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र में सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। चुनाव बूथ स्तर पर लड़ा जाएगा। इसलिये बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का मंडल सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। कार्यकर्ता मानसिक रुप से विपक्ष को तगड़ा जवाब देने को तैयार रहना होगा। कांग्रेस का घोषणापत्र जनता ने डस्टबिन में डाल दिया। किसान, बेरोजगार, संविदा कर्मी, अतिथि शिक्षक छले गये। कमलनाथ सरकार की धोखेबाजी से विधायकों में बेचैनी, नाराजगी थी। तब उन्होंने कांग्रेस से स्तीफा दे कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। चुनाव संयोजक  रामदास पुरी ने चुनाव में विजय का आधार  देवतुल्य कार्यकर्ताओं को बतलाते हुए उनका अभिनन्दन किया। पार्टी के गठन के समय से अपना सबकुछ अर्पित कर पार्टी को मजबूत बनाया। नीति, सिद्धांत, विचारधारा युक्त अकेली राजनैतिक पार्टी है।
उप चुनाव सह संयोजक सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि हमारी चुनाव रणनीति आक्रामक, गोपनीय,सतत होना चाहिए। यह बड़ा सवाल है कि भाजपा सरकार में अनूपपुर विधायक रामलाल रौतेल के प्रयासों से फ्लाई ओवर ब्रिज स्वीकृत हुआ,मुआवजा दे दिया गया। कांग्रेस सरकार 15 महीने में उसमें एक ईंट तक नहीं रख सकी।
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल रौतेल,उप चुनाव मीडिया प्रभारी मनोज द्विवेदी, जितेन्द्र सोनी मुनेश्वर पाण्डेय शिवरतन वर्मा, रामनारायण उर्मलिया, कृष्णानंद द्विवेदी, डा चंडीकांत झा, जयनरेश सिंह, अनिल पटेल, वीरेन्द्र सिंह, राकेश गौतम,राजेश पटेल, अशोक सिंह, प्रकाश मिश्रा, रमा मिश्रा,अक्षय पाण्डेय, मो इरफान, पुष्पा पटेल, संचालन लालदास पटेल, मनोज दुबे, प्रवीण चौरसिया,जानकी राठौर, रामाधार पटेल, कुंदन सिंह ,गुडिया रौतेल सहित अन्य उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सोते समय जहरीला कीड़ा काटने से युवती की मौत,परिवार में पसरा मातम

  अनूपपुर । कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम बरबसपुर निवासी युवती को गुरुवार एवं शुक्रवार रात्रि सो रही थी सुबह जहरीले कीड़े ने हाथ की को...