https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 31 जुलाई 2020

बरगवां को नगर पंचायत बनाने की तैयारी पूर्ण, मुख्यमंत्री, खाद्य मंत्री के प्रति जताया आभार



अनूपपुर। जैतहरी विकासखंड के बरगंवा को अतिशीघ्र नगर पंचायत बनाने की स्वीकृति मिल गई है। संभावना है कि पन्द्रह अगस्त असत्तिव में आ जायेगी। बरगवां को नगरपंचायत बनाने के लिये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह के प्रति आभार प्रकट किया है।
ग्राम पंचायत बरगंवा अन्तर्गत अमलाई स्टेशन, बापू कालोनी,सोडा फैक्ट्री, अमलाई कालरी को मिलाकर बरगवां नगरपंचायत बनाने की मांग निवासियों ने मंत्री बिसाहूलाल सिंह से की थी। प्रस्ताव अनुसार मुख्यमंत्री ने बरगवां को नगरपंचायत बनाने की स्वीकृत दी। नगर पंचायत की घोषणा के साथ ही पन्द्रह अगस्त के पूर्व मुख्य नगरपालिका अधिकारी बैठाने की तैयारी हो चुकी है। जिसके बाद विधिवत नगरपंचायत का संचालन होगा। बरगवां नगरपंचायत बनाए जाने पर स्थानीय निवासियों तथा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री, मंत्री बिसाहूलाल सिंह के प्रति आभार प्रकट करते हुए लोगों को शुभकामनाएँ दी है। साथ ही संसद जी हिमाद्रि सिंह,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक रामलाल रौतेल,एवं मंडल अध्यक्ष फुक्कू सोनी , सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं, पत्रकार, अधिवक्ता, समाजसेवी एवं समस्त जनता की मांग पूरी हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...