https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 18 जुलाई 2020

1 और योद्धा के सामने कोरोना ने टेके घुटने,स्वस्थ होकर युवक लौटा गृह ग्राम



3 हुई कोरोना संक्रमितों संख्या घटकर
अनूपपुर। पुष्पराजगढ़ के ग्राम लमसरई के 21 वर्षीय युवक ने शनिवार को कोरोना को परास्त कर अपने घर के लिए रवाना हो गया। युवक ने कोरोना से इस लड़ाई में विजय प्राप्त करने का श्रेय चिकित्सकों, नर्सिंग एवं सहायक स्टाफ को देते हुए कहा वह आगे भी दिए गए निर्देशों और सावधानियों का पालन करेंगा।
मुंबई से वापस लौटे युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होते ही युवक को कोविड केयर सेंटर लाया गया था। जहाँ पर स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन अनुसार युवक का उपचार किया गया तथा स्वस्थ होने पर घर के लिए रवाना किया गया है। इस प्रकार अब तक स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए मरीजों का आँकड़ा 31 हो गया है। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या घटकर 3 रह गई है।
शनिवार को युवक स्वस्थ होने पर कोविड केयर सेंटर अनूपपुर से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बीडी सोनवानी, सिविल सर्जन डॉ एससी राय, नोडल अधिकारी डॉ एसआरपी द्विवेदी, आरएमओ डॉ विजयभान सिंह सहित स्वास्थ्य दल द्वारा शुभकामनाओं के साथ घर के लिए रवाना किया गया। युवक को स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन अनुसार अगले एक सप्ताह तक होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है। इलाजरत शेष 3 कोरोना संक्रमितो का स्वास्थ्य स्थिर है एवं शीघ्र ही वे भी घर के लिए रवाना किए जाएँगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...